• February 8, 2025

युवा कांग्रेस ने सभी 60 वार्ड में की प्रभारियों की नियुक्ति, चुनाव जीतने  जिलाध्यक्ष आयुष शर्मा की तगड़ी रणनीति

युवा कांग्रेस ने सभी 60 वार्ड में की प्रभारियों की नियुक्ति, चुनाव जीतने  जिलाध्यक्ष आयुष शर्मा की तगड़ी रणनीति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग।
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव का बिगुल बच चुका है। प्रदेश के 14 में से 10 नगर निगमों सहित नगर पालिका, नगर पंचायत और ग्राम, जनपत, जिला पंचायतों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC-कांग्रेस) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा जीत के लिए रणनीतिक फैसले लिए जा रहे है। इसी कड़ी में दुर्ग में हरेक वार्ड जीतने प्रभारियों को नियुक्त कर दिया गया है। किसी भी नगरीय निकाय चुनाव में बड़ी जीत के लक्ष्य को हासिल करने पहली बार जमीनी तौर पर बड़ा कदम उठाया गया है।
दुर्ग शहर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा ने यह बड़ा फैसला लिया है। अध्यक्ष आयुष शर्मा ने दुर्ग नगर निगम के अंतर्गत आने वाले सभी 60 वार्ड में युवा कांग्रेस के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। सभी प्रभारी वार्ड वार कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयश्री दिलवाने जी-तोड़ मेहनत करेंगे। साथ ही वार्ड में मौजूद युवाओं के ग्रुपों के वोटों को कांग्रेस के प्रति तब्दील करवाने अपील भी करेंगे।
अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि हमारी एकमात्र उद्देश्य है कि कांग्रेस पार्टी को शहर में प्रचंड बहुमत मिले और शहर में पुन: कांग्रेस की सरकार स्थापित हो पाए। उन्होंने कहा कि हम अपने लक्ष्य को हासिल करने खूब पसीना बहा रहे है। युवा कांग्रेस का हरेक साथी दिन-रात मेहनत कर रहा है। आयुष ने बताया कि नवनियुक्त प्रभारी कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ वार्ड में परिश्रम करेंगे। साथ ही चौबीसों घंटे तैनात रहेंगें।

-बन रही कांग्रेस की सरकार अध्यक्ष आयुष शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों को देश से उखाड़ फेंकने में जिस तरह से कांग्रेस ने महती भूमिका निभाई थी उसी तरह से भाजपा के कुशासन, कुप्रबंधन और कुनीति से प्रदेश और दुर्ग वासियों को निजात दिलाना कांग्रेस खूब मेहनत कर रही है। इसी कड़ी में युवा कांग्रेस भी अपने शीर्ष नेताओं, प्रादेशिक और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर अमल कर रही है। हमें पूरा भरोसा है कि अधिकांश नगर निगम में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है।

-प्रदेश में पहली बार
दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा ने बताया कि पहली बार इस तरह का निर्णय लिया गया है। राजनीति के जानकार बताते है कि पहली बार कांग्रेस में रणनीतिक फैसले लिए गए है। शीर्ष से लेकर धरातल स्तर तक जीत के लिए व्यवस्थित ढंग से प्रबंधन किया गया है। आयुष शर्मा द्वारा लिए गए इस निर्णय की प्रदेश कांग्रेस से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जमकर प्रशंसा हो रही है।

 


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…