• February 8, 2025

भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार के समर्थन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रोड शो 9 फरवरी को

भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार के समर्थन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रोड शो 9 फरवरी को

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भाजपा महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में करेंगे रोड शो। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार एवं समस्त 60 वार्डों के प्रत्याशियों के पक्ष में जन समर्थन एवं वोट अपील को लेकर दिनांक 9 फरवरी दिन रविवार को दोपहर 3:00 बजे से शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए रोड शो करेंगे |
आयोजित रोड शो के बारे में जानकारी देते हुए दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रोड दुर्ग शहर के बस स्टैंड से प्रारंभ होकर पचरी पारा कुआं चौक, फरिश्ता कंपलेक्स, पोल साय पारा चौक, तकिया पारा चौक होते हुए मान होटल चौक ,कंकालिन चौक ,पंचमुखी मंदिर चौक, चंडी मंदिर चौक, शिवपारा चौक, गवली पारा चौक, सिद्धार्थ नगर चौक बांधा तालाब, जवाहर चौक, पटेल चौक, उतई टेंपो स्टैंड ,रानी लक्ष्मीबाई चौक, आजाद चौक, कन्हैया पुरी चौक से होते हुए महाराज चौक पर जाकर संपन्न होगी आयोजित रोड शो के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम जनमानस को संबोधित करेगे| आयोजित होने वाले रोड शो में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार के साथ-साथ दुर्ग जिले के वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगे जगह-जगह पर मुख्यमंत्री जी के रोड को उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा |


Related News

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को जनपद पंचायत…
सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस : धीरज बाकलीवाल

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार…
नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को…