• February 10, 2025

जिला पंचायत क्षेत्र 11 से खुशबू गोविंद वर्मा को भाजपा ने दिया समर्थन, मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, घर-घर पहुंच रहीं

जिला पंचायत क्षेत्र 11 से खुशबू गोविंद वर्मा को भाजपा ने दिया समर्थन, मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, घर-घर पहुंच रहीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सूरुजपुरा गांव से जिला पंचायत के सदस्य पद के लिए क्रमांक नंबर 11 , से भारतीय जनता पार्टी ने खुशबू गोविंद वर्मा को समर्थन दिया है। भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी घोषित किया है। उनको 3 नंबर पर पतंग छाप मिला है, उनके प्रचार प्रसार के लिए आज शुरुआती रूप से बलराम वर्मा ने आज लट्टी बाबा पहुंच कर देवस्थान में अपनी पुत्रवधू के जीत के लिए प्रार्थना की। प्रथम निवेदन बाबा से किया और गांव वालों से मिलने के लिए सघन जन संपर्क शुरू किया। जिसमें गांव वालों का सहयोग उनको मिल रहा है । उनका दावा है कि लोग उन्हें अपना पारिवारिक सहयोग अवश्य देंगे, क्योंकि उनका परपोड़ा से बहुत पुराना नाता है ,कोई उन्हें चाचा ,कोई नाती ,कोई सहयोगी ,कोई मित्र मानता है, पारिवारिक रिश्तों के इस आकलन पर बलराम वर्मा पुत्रवधू श्रीमती खुशबू गोविंद वर्मा गांव वालों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है इस बात का निर्णय चुनाव पश्चात ही हो सकेगा, बहरहाल अभी बलराम वर्मा ने अपना चुनावी प्रचार 43 गांव में करने की शुरुवात कर दी है। देखिए पूरी खबर

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी ,94255 64553 ,626574 1003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…