• February 11, 2025

नगर निकाय चुनाव 2025: मतदान दिवस पर अरुण वोरा का मेगा दौरा, बोले – जनता का रुझान कांग्रेस के पक्ष में

नगर निकाय चुनाव 2025: मतदान दिवस पर अरुण वोरा का मेगा दौरा, बोले – जनता का रुझान कांग्रेस के पक्ष में

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग नगर निगम चुनाव 2025 के मतदान दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अरुण वोरा ने शहरभर में जबरदस्त सक्रियता दिखाई। उन्होंने कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती प्रेमलता साहू के साथ लगभग सभी 60 वार्डों के मतदान केंद्रों का दौरा किया, मतदाताओं और कांग्रेस प्रत्याशियों से मुलाकात की।

मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करने के दौरान अरुण वोरा ने जनता के रुझान को भांपते हुए कहा कि महापौर सीट तो कांग्रेस जीत ही रही है, साथ ही अधिकतर पार्षद प्रत्याशी भी भारी मतों से विजयी होने जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता कांग्रेस पर भरोसा जता रही है और यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

वोरा ने न केवल मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया, बल्कि हर बूथ पर जाकर कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों से भी मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा—यह चुनाव सिर्फ एक राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि जनता के विकास और बेहतरी का संकल्प है। कांग्रेस की मजबूत पकड़ यह साबित कर रही है कि दुर्ग के लोग झूठे वादों को नहीं, बल्कि सच्चे विकास को चुन रहे हैं।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…