• February 13, 2025

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया निरस्त

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया निरस्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा । जिला बेमेतरा के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में संविदा शिक्षकों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन के तहत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाढ़ी, शिवलाल राठी बेमेतरा, सिंधौरी, कुसमी, हसदा, कठियारांका, ठेलका, बेरला, थानखम्हरिया, परपोड़ी, राजा मोहगांव, साजा, देवरबीजा, मारो, नांदघाट और नवागढ़ में शिक्षकीय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समिति, जिला बेमेतरा (छ.ग.) द्वारा ज्ञापन क्रमांक/12496/स्था./अंग्रेजी माध्यम/संविदा भर्ती 05 दिसम्बर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें अभ्यर्थियों को 16 दिसम्बर 2024 तक स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी।
उक्त विज्ञापन के मेरिट सूची जारी उपरांत 12, 13 और 14 फ़रवरी 2025 को साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची पदवार एवं विषयवार जारी की गई थी। अपरिहार्य कारणों से इस संविदा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को अब निरस्त कर दिया गया है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…