• February 14, 2025

कौन होगी नई महापौर अल्का या प्रेमलता,फैसला कल, मतों की गिनती का समय करीब आता देख,प्रत्याशियों की धड़कन हुई तेज

कौन होगी नई महापौर अल्का या प्रेमलता,फैसला कल, मतों की गिनती का समय करीब आता देख,प्रत्याशियों की धड़कन हुई तेज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कौन होगी नई महापौर अल्का या प्रेमलता,फैसला कल, मतों की गिनती का समय करीब आता देख,प्रत्याशियों की धड़कन हुई तेज
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम की नई महापौर भाजपा की अल्का बाघमार होगी या कांग्रेस की प्रेमलता साहू बनेगी इसका फैसला कल 15 फरवरी को होगा मतों की गिनती के लिए शेष रह गये बारह घंटों के समय के चलते महापौर और शहर के साठ वार्डो के प्रत्याशियों की धड़कने तेज हो गई है।
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में पिछले दो दशक से सक्रिय और नगर निगम की पूर्व पार्षद रही अल्का बाघमार को प्रत्याशी बनाया है। स्वभाव से सरल सहज और मिलनसार अल्का वाघमार को जीताने पूरा संगठन दम खम के साथ मैदान में सक्रिय रहा है। आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व की वजह से अल्का वाघमार ने भी जनसंर्पक के दौरान शहर की जनता का ध्यान खींचने में सफल रही है। संासद विजय बघेल, विधायक गजेन्द्र यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के निर्देशन में पूरी टीम युद्ध स्तर पर सक्रिय रही है। राज्य में सरकार के सत्तासीन होने के साथ महतारी वंदन योजना का लाभ भी भाजपा को मिलने की संभावना है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रोड शो भी माहौल को भाजपाई बनाने में प्रभावी रहा है। महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व करती है।
कांग्रेस से नगर निगम में लगातार दो बार पार्षद रही प्रेमलता साहू महापौर की प्रत्याशी है। साहू समाज का प्रतिनिधित्व करती है। प्रेमलता साहू के पति पोषण साहू दुर्ग शहर साहू समाज के अध्यक्ष है। दुर्ग शहर में साहू समाज के मतदाताओं की संख्या 41 हजार के आस-पास है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता साहू को जीताने पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरूण वोरा, छाया सांसद राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, आर.एन. वर्मा सक्रिय रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सभाएॅ लेकर माहौल को कांग्रेस मय बनाने सक्रिय रहे है। कांग्रेसजनों का मानना है कि पिछली विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी अरूण वोरा को 48 हजार मत प्राप्त हुए थे। इसमें उन्हें साहू समाज का दश प्रतिशत वोट ही मिला था। यदि साहू समाज के वोट का प्रतिशत कांग्रेस के पक्ष में पचास से अधिक प्रतिशत मिला तो मुकाबला संघर्षमय हो सकता है। कांग्रेस के नेतागण साहू समाज के लोगों के बीच जाकर कहते रहे है कि पूरे दस नगर निगम में भाजपा ने साहू समाज से किसी को भी महापौर का प्रत्याशी नहीं बनाया है। पिछले विधानसभा में भी भाजपा ने दुर्ग जिले में साहू समाज से किसी को भी टिकट नही दी। इसका साहू समाज में क्या असर हुआ है इसका पता परिणाम सामने आने के बाद ही चलेगा। इसके अतिरिक्त मुस्लिम क्रिश्यचन समाज व दलित समाज में कांग्रेस के परंपरागत वोट है। कांग्रेस ने पिछले विधानसभा और लोकसभा में हार के बने अंतर को खत्म करने के लिए सामाजिक स्तर पर काफी प्रयास किया है। बहरहाल मतदाता अपना निर्णय दे चुके है और इसका सामने आना अभी बाकी है।
कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कुशासन का अंत होगा-गजेन्द्र
दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक गजेन्द्र यादव का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी अल्का बाघमार ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल करेंगी। नगर निगम में 40 से अधिक भाजपा के पार्षद विजयी होंगे। उन्होने कहा कि इस चुनाव से कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कुशासन का अंत होगा। शहर की जनता परेशान हो चुकी थी काम करने की बजाए कांग्रेस का महापौर परिषद कमीशन खोरी में लिप्त रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दुर्ग के साथ पूरे प्रदेश में विकास का सिलसिला तेज गति से जारी है।

भाजपा के झूठे वायदो से जनता परेशान-वोरा
कांग्रेस के पूर्व विधायक अरूण वोरा का कहना है कि भाजपा के झूठे वायदो से दुर्ग के साथ पूरे प्रदेश की जनता परेशान है। निगम की परिषद में 20 साल तक शासन करने के बाद भाजपा ने दुर्ग शहर के विकास को काफी पीछे धकेल दिया है। कांग्रेस सरकार के नेतृत्व में ही दुर्ग शहर में विकास की शुरूआत सही ढंग से हुई है। दुर्ग की जनता समझदार है कांग्रेस की महापौैर प्रत्याशी प्रेमलता को विजयी बनाएगी और अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के पार्षद चुनकर निगम में आएंगे।


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…