• February 14, 2025

हाइप्रोफाइल वार्ड 53 के नतीजे पर टिकी है सबकी नजर, निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं सविता ने बिगाड़ा खेल

हाइप्रोफाइल वार्ड 53 के नतीजे पर टिकी है सबकी नजर, निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं सविता ने बिगाड़ा खेल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग शहर के सबसे हाइप्रोफाइल वार्ड 53 के नतीजे पर वार्ड के साथ पूरे शहर की जनता की निगाहे टिकी हुई हैं। इस वार्ड को भाजपा के परंपरागत कब्जा वाले वार्डो में से एक माना जाता है। भाजपा इस वार्ड में अपने कब्जे को बरकरार रखेगी या फिर परिवर्तन होगा। इसका फैसला कल होगा।
भाजपा ने इस वार्ड से जिला उपाध्यक्ष व विधायक गजेन्द्र यादव के प्रशासनिक प्रतिनिधि विनायक नातू को मैदान में उतारा है। श्री नातू पिछले विधानसभा के चुनाव में चुनाव संचालक की भूमिका निभा चुके हैं। अपने चुनाव में उन्होंने चुनाव संचालन का दायित्व कैसे निभाया है उनके कला कौशल की परीक्षा इस चुनाव से होनी है। स्वभाव से विनम्र व मिलनसार श्री नातू ने पूरे वार्ड में कई बार जनसंपर्क किया है।
वही दूसरी ओर कांग्रेस ने नगर निगम के पूर्व एल्डरमेन व युवक कांग्रेस के लोकप्रिय नेता अंशुल पांडेय को प्रत्याशी बनाया है श्री पांडे कुशल व्यवहार के कारण लोकप्रिय हैं। इस वार्ड में पहली बार कांग्रेस भाजपा का पूरी ताकत के साथ मुकाबला करती हुई दिखलायी पड़ी है। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर सक्रिय दिखलाई पड़े हैं और कांग्रेस का प्रदर्शन प्रभावी रहा है।
इस वार्ड में भाजपा की बागी प्रत्याशी सविता पोषण साहू भी उम्मीदवार है। सविता साहू इस वार्ड से भाजपा की पार्षद भी रह चुकी है। सविता साहू तीसरी बार इस वार्ड से चुनाव लड़ी है। इसलिए उन्होंने अपनी मजबूत उपस्थिति का पूरा अहसास कराया है और मुकाबले में कड़ी टक्कर देती दिखायी पड़ी है।
इस वार्ड से एक अन्य निर्दलीय इंजीनियर योगेश्वर निर्मलकर भी मैदान में है। श्री निर्मलकर ने भी मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वार्ड पार्षद के चुनाव में अपने व्यवहार से लोगों को जोड़े रखने की क्षमता वाले प्रतिनिधि को मतदाता आम तौर पर पसंद करते हैं। चारों उम्मीदवारों में इसमें कौन कितना सफल रहा है इसका पता परिणाम सामने आने के बाद ही चलेगा लेकिन इस वार्ड के नतीजे का बेसर्बी से इंतजार है।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…