• February 14, 2025

नगर निगम चुनाव 2025: दुर्ग में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत तय, हर कार्यकर्ता की मेहनत रंग लाएगी

नगर निगम चुनाव 2025: दुर्ग में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत तय, हर कार्यकर्ता की मेहनत रंग लाएगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम चुनाव की मतगणना से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस बार दुर्ग में कांग्रेस का परचम लहराने वाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत केवल प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत, समर्पण और संघर्ष की जीत होगी।

“आपने इस चुनाव को एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक मिशन की तरह लिया। आपने दिन-रात बिना थके कांग्रेस का संदेश घर-घर तक पहुंचाया, जनता की तकलीफों को समझा और उनके हक की लड़ाई लड़ी। अब वह समय आ गया है जब हमें इसका फल मिलेगा।”

*मतगणना अभिकर्ताओं को दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश*

आज राजीव भवन, दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मतगणना अभिकर्ताओं की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें महापौर व पार्षद गणना अभिकर्ताओं को मतगणना प्रक्रिया में सतर्कता बरतने और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए।

60 वार्डों के लिए 60 मतगणना अभिकर्ता नियुक्त किए गए, जिन्हें निर्देश दिया गया कि वे ईवीएम के नियंत्रण यूनिट और मतदान यूनिट के मिलान नंबर पर विशेष ध्यान दें और हर वोट की बारीकी से जांच करें।

अरुण वोरा ने कार्यकर्ताओं को भावुक संदेश दिया – “यह जीत हमारी नहीं, आपकी जीत होगी!यह सिर्फ एक चुनाव नहीं था, यह एक आंदोलन था – जनता के हक, उनके सम्मान और दुर्ग के विकास के लिए! भाजपा ने अपने एक साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को ही शासन मान लिया, कानून-व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया, और जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की, एक-एक घर तक पहुंचे, जनता की आवाज़ बने।”

” हमें पूरा विश्वास है कि कांग्रेस 60 में से अधिकतर वार्डों में शानदार जीत दर्ज करेगी और महापौर पद पर भी कांग्रेस का ही कब्जा होगा।अब मतगणना के समय हमें पहले से भी ज्यादा सतर्क रहना है, क्योंकि यह आखिरी लड़ाई है। हर वोट का ध्यान रखें, हर गड़बड़ी पर नज़र रखें – क्योंकि यह जीत हमारी मेहनत और संघर्ष की गूंज बनने वाली है!”

इस बैठक में कांग्रेस के शीर्ष नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आर. एन.वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व सभापति राजेश यादव, परमजीत सिंह भुई, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार साहू, राजकुमार पाली, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, अनूप वर्मा, आयुष शर्मा, आनंद देव ताम्रकार, अनीश रजा, विमल यादव, शिवाकांत तिवारी, संतोष सोनी, मोहित वाल्दे सहित सभी पार्षद प्रत्याशी एवं उनके मतगणना अभिकर्ता शामिल रहे।


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…