• February 17, 2025

बड़ी खबर :  17 जनवरी के बाद से किसानों को नहीं मिला धान खरीदी का पैसा,  17 लाख किसानों ने बेचा था 17 लाख टन से ज्यादा का धान, अब हुई राशि जारी

बड़ी खबर :  17 जनवरी के बाद से किसानों को नहीं मिला धान खरीदी का पैसा,  17 लाख किसानों ने बेचा था 17 लाख टन से ज्यादा का धान, अब हुई राशि जारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर

प्रदेश के ऐसे किसान जिन्होंने 17 जनवरी के बाद अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचा, उन्हें अब भुगतान जारी ​किया गया है। करीब 17 लाख किसानों ने 17 लाख टन से ज्यादा का धान बेचा था। उन्हें सरकार को करीब 2800 करोड़ रुपए देना है। जानकार बताते हैं कि इस लापरवाही की वजह से खाद्य विभाग की गलत आकलन था। सरकार ने 145 लाख टन धान खरीदी के हिसाब से लोन लिया है, लेकिन लक्ष्य 160 लाख टन तय किया था। इसमें 31 जनवरी की स्थिति​ में 150 टन धान खरीदा जा चुका है। फंड नहीं होने की वजह से किसानों को धान का समर्थन मूल्य नहीं दिया गया था। इसकी वजह से पूरे प्रदेश के किसानों में खासा आक्रोश रहा। हालांकि सरकार ने पुन: लोन की प्रक्रिया शुरू की। सोमवार को भुगतान की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई। सरकार ने निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए इस मामले में हल्ला न हो, इसके लिए  7 फरवरी को प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि 800 रुपए खातों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया था। जिले में 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान की खरीदी की गई। धान की खरीदी 1 नवंबर से होने थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण मामला अटकता रहा। इसके बाद धीरे-धीरे धान की खरीदी शुरू हो पाई। अब किसानों ने राहत की सांस ली है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…