• February 17, 2025

ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनी अपर्णा शैलेन्द्र चौबे, कहा – समाज को एक जुट रखकर सभी के हित में काम करना प्राथमिकता

ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनी अपर्णा शैलेन्द्र चौबे, कहा – समाज को एक जुट रखकर सभी के हित में काम करना प्राथमिकता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ब्राह्मण समाज सामाजिक भवन लुचकी पारा में नवनियुक्त महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम विश्वाल शर्मा संरक्षक एवं अध्यक्ष सरयूपरिण कमलनारायण शर्मा, सचित प्रदीप पंडित मौजूद थे। भगवान परसुराम के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।  अतिथियों के स्वागतोपरांत संरक्षक एवं अध्यक्ष के द्वारा नवनिर्वाचित नव अध्यक्ष अपर्णा शैलेन्द्र चौबे होने को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। सचिव शैल किरण शुक्ला नारी प्रकोष्ठ को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। तत्पश्चात् अपर्णा शैलेन्द्र चौबे ने अपने समस्त पदाधिकरियों को नियुक्ति पत्र से सम्मानित किया। नवनियुक्त अध्यक्ष अपर्णा शैलेन्द्र चौबे ने अपने उद्बोधन ने समाज के वरिष्ठजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए नये कार्यक्रमों की जानकारी दी।  उन्होंने सामाजिक एकजुटता और सर्व हित में काम करना मेरी पहली प्राथमिकता है। समाज के संरक्षक रामविशाल शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठ हितार्थ एवं कार्य समाज के हर वर्ग को संगठित रहकर समाज के प्रचार-प्रसार में योगदान देने की शपथ दिलाई। रामविशाल शर्मा ने नारी शक्ति की महिमा  बताते हुए सभी को अपनी शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष केअमलनारायण शर्मा ने अपने उद्बोधन में समाज के गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए तन-मन-धन से सहयोग प्रदान करने की घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक सुमन पंडित ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियो की बधाई दी।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…