• February 18, 2025

विधायक गजेन्द्र के साथ नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदो ने की मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सीएम ने दी शुभकामनायें 

विधायक गजेन्द्र के साथ नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदो ने की मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सीएम ने दी शुभकामनायें 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग निगम चुनाव में नवनिर्वाचित महापौर और भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद, विधायक गजेन्द्र यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात किये और दुर्ग में ट्रिपल इंजन सरकार से विकास की गति को और बढ़ाने मार्गदर्शन प्राप्त किये। इसके पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से भी सौजन्य मुलाकात कर एक एक पार्षद से परिचय प्राप्त किये और जीत की बधाई देते हुए निगम चुनाव में शीर्ष नेतृत्व से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किये।
निगम चुनाव में महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार की ऐतिहासिक जीत और 40 सीट पर भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की प्रचंड जीत मिलने पर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि शहर विधायक गजेन्द्र यादव के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुँचे जहाँ विधायक श्री यादव ने महापौर के साथ सभी पार्षदों का क्रमशः व्यक्तिगत परिचय कराये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदो को नये दायित्व एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनायें दिए। जनता द्वारा भाजपा पर विश्वास कर जो अपार समर्थन दिए है उन पर खरा उतरकर कार्य करने उत्साहवर्धन किये।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की यह ऐतिहासिक जीत प्रत्याशी, कार्यकर्त्ताओ के संघर्ष और कार्यशक्ति का प्रतीक है और यह भाजपा के प्रति जनता के गहरे विश्वास को भी दर्शाता है।
महापौर अलका बाघमार और सभी पार्षदो ने कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गए ऐतिहासिक कार्यों और दुर्गवासियों को मिले विकास कार्यों सौगात के फलस्वरुप दुर्ग जीत का रिकॉर्ड बना।
विष्णु का सुशासन, गजेन्द्र यादव पर विश्वास और ट्रिपल इंजन सरकार पर टिकी रही दुर्ग की आस। उन्होंने निगम चुनाव में वरिष्ठ नेताओं से मिले मार्गदर्शन और दुर्ग के सभी कार्यकर्त्ताओ के अथक प्रयास से दुर्ग निगम चुनाव में रिकॉर्ड बना है।


Related News

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय सरकार का दमनकारी और जनविरोधी फैसला

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार ने प्रेस विज्ञप्ति…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने…
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पाटन विधायक भूपेश…