• February 22, 2025

पद्मनाभपुर पश्चिम में भाजपा के संजय जीते, कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर उभरा विवाद बना हार का कारण

पद्मनाभपुर पश्चिम में भाजपा के संजय जीते, कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर उभरा विवाद बना हार का कारण

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। निगम चुनाव में विवाद को लेकर पूरे शहर में चर्चा का विषय रहे पद्मनाभपुर पश्चिम वार्ड 45 में भाजपा के प्रत्याशी संजय अग्रवाल वार्ड में पार्टी का बरकरार रखने में सफल रहे। उन्होंने कांग्रेस से कई बार पार्षद रह चुके और पूर्व विधायक अरूण वोरा के सबसे करीबी कहे जाने वाले राजेश शर्मा को पराजित किया।
यहां गौरतलब है कि इस वार्ड से भाजपा ने नये चेहरे के रूप में संजय अग्रवाल को मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस इस वार्ड में प्रत्याशी चयन को लेकर विवाद के बड़े पचड़े में फस गई। जिसका खामियाजा उसे हार के रूप में भुगतना पड़ा। इस वार्ड से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी शहर जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा बनाए गये थे। आयुष शर्मा के लिए ही बी.फार्म आया था लेकिन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने पूर्व विधायक अरूण वोरा के निर्देश पर राजेश शर्मा के नाम से बी.फार्म जमा करा दिया। इस वजह से भारी विवाद हुआ और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गये। इसकी शिकायत पार्टी हाईकमान से की गई। पार्टी हाईकमान ने दुबारा आयुष शर्मा के नाम से बी.फार्म भेजा लेकिन कांग्रेस के एक बड़े नेता ने इस्तीफे की धमकी देकर मामले को दबा दिया। आयुष शर्मा की टिकट कटने से उनके समर्थक नाराज हो गए और वार्ड के एक-एक घरों में जाकर नागरिकों को इस घटनाक्रम से अवगत कराया। इससे वार्ड के लोग नाराज हुए और नतीजे के जरिये इसका जवाब भी दे दिया।
यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पिछली परिषद में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश शर्मा की माताश्री वार्ड 46 से पार्षद थी। इसके बावजूद पूर्व विधायक श्री वोरा ने राजेश शर्मा को एल्डर मैन बना दिया था। राजेश शर्मा वार्ड 45 व वार्ड 46 दोनों वार्ड से पार्षद रह चुके है। लकिन उनका निवास वार्ड 46 में है। राजेश शर्मा को जीताने पूर्व विधायक श्री वोरा भी सक्रिय थे। लेकिन प्रत्याशी चयन को लेकर विवाद के बाद बने विरोध का मुकाबला नहीं कर पाए और राजेश शर्मा को अखिरकार हार का सामना करना ही पड़ा।
भाजपा प्रत्याशी संजय अग्रवाल ने बेहतर परफार्मेन्स का प्रदर्शन किया है और मतदाताओं का विश्वास हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने हर राउन्ड में अपनी बढ़त बनाए रखी। भाजपा प्रत्याशी संजय अग्रवाल को 894 मत प्राप्त हुए जबकि राजेश शर्मा को 619 मत मिले इस तरह संजय अग्रवाल 275 मतों के अंतर से विजयी हुए।
बताया गया है कि संजय अग्रवाल को पराजित करने कांग्रेस ने वार्ड के एक पार्षद पति का भी समर्थन जुटा लिया था मतदान से दो दिन पूर्व कांग्रेस के एक बड़े नेता पार्षद प्रत्याशी के साथ पार्षद पति के निवास में भी देखे गये इसकी शिकायत भाजपा संगठन से की गयी थी कांग्रेस इसके बाद भी सफल नहीं हो पाई। वार्ड 45 के पार्षद संजय अग्रवाल ने कहा कि वे मतदाताओं से मिले स्नेह का पूरा प्रतिफल देगें और वार्ड के विकास के साथ समस्याओं के निराकरण में सक्रिय रहेंगे।
सर्वे रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद भी नही चेती कांग्रेस
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार निगम चुनाव के पहले कांग्रेस की टीम ने दुर्ग निगम क्षेत्र का सर्वे किया था और कई मौजूदा पार्षदों के चुनाव हारने के साथ शहर के 40 से 45 वार्डो में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन पर चिन्ता जाहिर करते हुए हार की आशंका जताई थी और योग्य व जमीनी लोगों को महत्व देने की अनुशंसा की थी लेकिन वरिष्ठ नेता के साथ शहर कांग्रेस संगठन ने इसे नकार दिया और टिकट वितरण में मनमानी दिखाई इसका परिणाम सामने है। कांग्रेस साठ में से 45 वार्डो में चुनाव हार गई है।


Related News

कांग्रेस करेगी न्याय की हुंकार, प्रदेश में अपराधों और असुरक्षा के विरुद्ध करेगी मुख्यमंत्री निवास घेराव, वोरा ने कहा – सोई हुई सरकार को जगाएंगे

कांग्रेस करेगी न्याय की हुंकार, प्रदेश में अपराधों और असुरक्षा के विरुद्ध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । छत्तीसगढ़ में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं और बच्चियों पर बढ़ते…
विधायक गजेन्द्र यादव का जनसंपर्क, धमधा रोड में बनेगा सड़क और नाली

विधायक गजेन्द्र यादव का जनसंपर्क, धमधा रोड में बनेगा सड़क और नाली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। विधायक गजेन्द्र यादव आज मॉर्निंग विजिट में सिकोला वार्ड पहुँचे और जनता से…
गनियारी व रूआबांधा में स्थानीय साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव पूरे धूम धाम से मनाया गया

गनियारी व रूआबांधा में स्थानीय साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी व रूआबांधा में स्थानीय ग्रामीण साहू…