• February 24, 2025

नई महापौर अल्का को मिला है काम करने का सबसे बेहतर मौका, केन्द्र राज्य व निगम के ट्रिपल इंजन के साथ सामान्य सभा के लिए भी पार्षदों का बहुमत

नई महापौर अल्का को मिला है काम करने का सबसे बेहतर मौका, केन्द्र राज्य व निगम के ट्रिपल इंजन के साथ सामान्य सभा के लिए भी पार्षदों का बहुमत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर निगम की नई महापौर अल्का बाघमार को वर्तमान परिस्थिति में शहर को सबसे विकसित और सुविधा संपन्न बनाने का सबसे बेहतर मौका मिला है। जानकारों के मुताबिक काम के प्रति लगन समर्पण और जिम्मेदारी का कुशलता पूर्वक निवर्हन अल्का बाघमार की कार्यशैली रही है। चाहे निगम के पार्षद के रूप में वार्ड का विकास करना रहा हो या फिर संगठन में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभालने की बात हो अल्का ने यह काम बखूबी से किया है। इसलिए माना जा रहा है कि महापौर के रूप में अल्का बाघमार काम करने के मसले में लंबी रेस का घोड़ा साबित होगी।
निगम महापौर अल्का बाघमार ने वर्ष 2010 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की इसके बाद 2012 में नगर निगम की पार्षद बनी और अपील समिति की सदस्य के रूप में भी काम किया। इस समयावधि में नगर निगम की कार्यप्रणाली से भलीभांति वाकिफ हुई। पार्षद के रूप में उनके काम को सराहा गया था। संगठन में काम करने का लंबा अनुभव अल्का बाघमार के पास है। अल्का बाघमार ने जिला मोर्चा की महामंत्री, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं की मंडल संयोजिका जिला संयोजिका के रूप में भी काम किया है। आंतरिक शिकायत समिति एवं स्थानीय शिकायत निवारण समिति की सदस्य, अंजोरा मंडल की चुनाव अधिकारी, सेवा पखवाड़ा की जिला प्रभारी शक्ति केन्द्र की संयोजिका लोकसभा के चुनाव में विधानसभा स्तरीय काल सेन्टर प्रभारी तथा गंजपारा सदर मंडल की प्रभारी के रूप में किए गये काम को संगठन ने भी सराहा है। अल्का बाघमार संगठन में जिला उपाध्यक्ष है और कार्यकर्ताओं के साथ पूरे शहर में लोकप्रिय है।
महापौर के रूप में निर्वाचित होने के बाद से ही शपथ ग्रहण करने से पहले अल्का बाघमार ने अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराना शुरू कर दिया है और शहर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर समस्याओं की जानकारी लेनी शुरू कर दी है।
शहर में कचरा संग्रहण के लिए उपर्युक्त स्थान व प्लांट के माध्यम से कचरा का खाद के रूप में निष्पादन, शिवनाथ नदी में गंदे पानी के मिश्रण को रोकने ट्रीटमेन्ट प्लांट, इंदिरा मार्केट के जर्जर हो चुके प्रेस कॉम्पलेक्स, वकील कॅाम्पलेक्स व दूकानों का नवनिर्माण, मटन व मछली मार्केट का नवनिर्मित भवन में हस्तांतरण, शहर के विभिन्न बाजारों का सुद्दढ़ीकरण,अमृत मिशन की अधूरी पानी टंकियों का निर्माण के साथ पेयजल सप्लाई की व्यवस्था, विभिन्न प्रमुख मार्गो में विद्युतीकरण की व्यवस्था को विकसित करना इंदिरा मार्केट में मल्टी नेशनल पार्किंग सहित ऐसे कई काम है जो नई महापौर के समक्ष चुनौती के रूप में सामने है। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए शहर की जनता को निगम से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाना है। अल्का बाघमार के साथ के बेहतर परिपालन के लिए सामान्य सभा में पार्षदों का बहुमत एक बड़ी ताकत है। काम करने का सारा रास्ता उनके अनूकूल है उन्हें अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करने की दरकार है।


Related News

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन से स्वीकृत कार्य को समयसीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक, शासन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राज्य शासन लोक निमार्ण विभाग द्वारा 2024-25 में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर…
जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा कोटना एवं सकोरे का वितरण किया, शामिल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग शहर क्षेत्र अंतर्गत पुराना बस स्टैंड, दुर्ग में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा…
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…