• February 26, 2025

भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, विधायक ललित ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि का आशीर्वाद

भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, विधायक ललित ने प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि का आशीर्वाद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरदा,नगपुरा अंडा, कुथरेल,धनोरा, दमोदा , बोरई,में आज महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर विभिन्न शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना और रूद्राभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश में सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। साथ आयोजित भंडारे में महाप्रसादी वितरण किया और प्रसाद ग्रहण किया ।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व पत्नी पार्वती की पूजा होती हैंऔर मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इस अवसर पर रिसाली मंडल पूर्व अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, सुखदेव देवांगन,राजू यादव, मुकेश मांडले, पवन महतेल, शिव निषाद, जीतेश धनकर, भूपेन्द्र रिगरि, प्रदीप ढीमर, भूपेन्द्र ढीमर, दासू ढीमर, शिव ढीमर, जगमोहन ढीमर,राजकुमार, गायत्री साहू, उत्तम चंद्राकर, राजू शर्मा, जगदेव साहू, हरीश देशमुख, नेहा साहू, देविका यादव, संतोष साहू, सत्रुघन साहू, पुनानंद देशमुख, त्रिलोक साहू, दुष्यंत देशमुख, नेतराम देशमुख, व बड़ी संख्या श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।


Related News

सभापति के चयन के बाद एम.आई.सी. के गठन की कवायद,  बंजारे, कोसरे, देवनारायण,मनीष व नीलेश के साथ कई महिला पार्षदों की चर्चा

सभापति के चयन के बाद एम.आई.सी. के गठन की कवायद,  बंजारे, कोसरे,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग । सभापति के निर्वाचन के बाद नगर निगम के एमआईसी के गठन…
अंजोरा,भरदा,भानपुरी चिरपोटी, अंडा,निकुम के मार्गों पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, विधायक ललित चंद्राकर के प्रयासों से मिलेगी मंजूरी

अंजोरा,भरदा,भानपुरी चिरपोटी, अंडा,निकुम के मार्गों पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की पहल पर दुर्ग ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न ग्रामों…
दुर्ग निगम के पार्षदो ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विधायक गजेन्द्र यादव रहे मौजूद

दुर्ग निगम के पार्षदो ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विधायक गजेन्द्र यादव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। दुर्ग शहर विधानसभा से दुर्ग नगर निगम के पार्षदो ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा…