• February 26, 2025

महाशिवरात्रि- विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्गवासियो के सुख समृद्धि की कामना की

महाशिवरात्रि- विधायक गजेन्द्र यादव ने दुर्गवासियो के सुख समृद्धि की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। महाशिवरात्रि पर विधायक गजेन्द्र यादव ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर दुर्गवासियो के सुख समृद्धि की कामना किये। विद्युतनगर स्थित शिवमंदिर में शिवलिंग की पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक कर मत्था टेककर भक्तों संग भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। महाशिवरात्रि पर मंदिर आने वाले सभी भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनायें देते हुए भोग भंडारे में प्रसाद वितरण में युवाओ के साथ हाथ बंटाए।
महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के शिव मंदिरो में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और स्थानीय नागरिकों के साथ शिवलिंग में जल चढ़ाकर पूजा अर्चना कर सभी के बेहतर स्वास्थ्य और उन्नति के लिए शिवजी से अपनी कृपा बनाये रखने आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा शिव ही शक्ति, शक्ति ही शिव है। शिव जी को स्वयंभू माना गया है, यानी कि उनका जन्म नहीं हुआ और वो अनादिकाल से सृष्टि में हैं। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मंदिर में पूजा पाठ के लिए आने वाले शिव भक्तों के लिए भोग भंडारे का व्यवस्था की गई थी जहाँ विधायक गजेन्द्र यादव ने प्रसाद वितरण में अपना हाथ बंटाये।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…