• February 27, 2025

महापौर  ने सरस्वती शिशु मंदिर में की विद्यार्थियों की क्लास, पूछे सवाल

महापौर  ने सरस्वती शिशु मंदिर में की विद्यार्थियों की क्लास, पूछे सवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।  नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत महापौर पद के लिए स-सम्मान निर्वाचित हुई हैं. इस उपलक्ष्य में अपनों को अपने के बीच तिलक सम्मान समारोह कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूल में पहुँचे।कार्यक्रम के बाद महापौर श्रीमती अलका बाघमार विद्यार्थियों के कक्ष में बच्चो के बीच पहुँचे।महापौर को अपने बीच पाकर विद्यार्थी बहुत उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिए।बीस मिनट तक विद्यार्थियों को पढ़ाई, साफ सफाई,सोशल मीडिया से दूर रहने व पढ़ाई में विशेष ध्यान रखने व अन्य विषयों को सांझा किया।

उन्होंने बताया की जब हम पढ़ाई किया करते थे।उस समय और अभी में बहुत अंतर आ गया है।बच्चो के बीच आकर अपना बचपन याद किया।जिसे सुनकर छात्र-छात्रा रोमांचित भी हुए,बच्चो को संबंधित विषयों की जानकारी दी और जीवन मे आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि बच्चे अच्छे से पढ़ाई करे और अपने माता/पिता का नाम रोशन करे,बच्चो से कहा की सुबह नगर निगम को कचरा कर दे,इधर उधर न फेखने दे।अपने घर के आस पास साफ सफाई अवश्य रखें।

उन्होंने कहा की नगर निगम अथक मेहनत और प्रतिबद्धता से दुर्ग को स्वच्छता में नयी ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सम्पूर्ण नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जहाँ स्कूल के स्टॉप से स्वच्छता फीडबैक साझा करने का आग्रह किया है।बच्चे अपने घर के आस पास सफाई प्रेरित करेंगे एवं पढ़ाई के साथ साथ ये भी अमल करें,महापौर ने कहा कि बच्चे हमेशा सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें। लगन के साथ पढ़ाई कर बच्चे बने अधिकारी,नाम रोशन करें, उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते लगन के साथ पढ़ाई करने और माता-पिता का नाम रोशन करने को कहा। महापौर ने बच्चों को सोशल मीडिया से दूर रखने व मोबाइल का कम से कम प्रयोग करने की बात कही.उन्होंने कहा कि अधिक मोबाइल या टीवी देखने से बच्चे चिड़चिड़े हो जाते हैं. दिमाग व आंखों पर भी यह असर करता है.अपना ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर लगाये।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,हर्षिका जैन,रेशमा सोनकर,हिरौंदी चंदनिया,सविता विनोद चन्द्राकर,कौशल साहू,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र पांडेय,डॉ मानशी गुलाटी,राहुल पंडित,सरस्वती शिशु मंदिर उच्च.माध्य.विद्यालय कसारीडीह,सुनील श्रीवास्तव एवं स्कूल शाला स्टाप के अलावा अन्य मौजूद रहें।।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…