• February 28, 2025

बेमेतरा जिला 30 जून तक सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित, बिना अनुमति के नलकूप खनन पर प्रतिबंधित 

बेमेतरा जिला 30 जून तक सूखा ग्रस्त क्षेत्र घोषित, बिना अनुमति के नलकूप खनन पर प्रतिबंधित 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर रणबीर शर्मा ने छत्तीसगढ़ पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 (क्रमांक-3) 1987 की धारा 03 के तहत बेमेतरा जिले को 1 मार्च 2025 से 30 जून 2025 या मानसून आगमन (जो भी बाद में हो) तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है।
इस अवधि में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के नया नलकूप खनन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) को पूरे जिले में और नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को अपने नगरीय निकाय सीमा के भीतर केवल पेयजल आपूर्ति के लिए नलकूप खनन की अनुमति होगी। इन एजेंसियों को खुदाई किए गए नलकूपों की जानकारी प्राधिकृत अधिकारी को भेजनी होगी।
प्राधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति
पेयजल संकट के मद्देनजर नलकूप खनन की अनुमति देने के लिए निम्नलिखित अधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM), बेमेतरा – बेमेतरा नगर पालिका परिषद सीमा के तहत आने वाले क्षेत्र के लिए होंगे । संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) – बेमेतरा, साजा, बेरला और नवागढ़ – अपने-अपने क्षेत्र में आवश्यक कार्रवाई करेंगे। यह निर्णय गर्मी में जल संकट से निपटने और भूजल स्तर के संरक्षण के उद्देश्य से लिया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल संरक्षण को प्राथमिकता दें और अनावश्यक जल दोहन से बचें।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…