• March 1, 2025

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, कहा – तनाव मुक्त होकर करें पढ़ाई

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दसवीं और बारहवीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं, कहा – तनाव मुक्त होकर करें पढ़ाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर बताया 1 मार्च आज से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा शुरू हो रहा है दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है।

विधायक चंद्राकर ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे।

विधायक ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, न कि मंज़िल। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी।


Related News

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में समाधान शिविर आज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 12 मई को जनपद पंचायत…
सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस : धीरज बाकलीवाल

सुशासन तिहार केवल कागजी खानापूर्ति, जनता की समस्याएं जस की तस :…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने भाजपा सरकार…
नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को पुनः जोड़ने के लिए आवेदन

नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   नरी जलाशय डूबान क्षेत्र में प्रभावित किसानों की जमीनों के खसरे नंबर को…