• March 2, 2025

शपथ ग्रहण कर भाजपा पार्षद ममता सेन ने वार्ड विकास की दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

शपथ ग्रहण कर भाजपा पार्षद ममता सेन ने वार्ड विकास की दोहराई अपनी प्रतिबद्धता

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । दुर्ग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अलका बाघमार व 60 वार्डों के पार्षदों ने शनिवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय, विधायक गजेन्द्र यादव, ललित चंद्राकर, अन्य विधायकगण और वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इन पार्षदों में पचरीपारा वार्ड क्रमांक-28 की भाजपा पार्षद ममता ओमप्रकाश सेन द्वारा भी शपथ ग्रहण कर वार्ड के बहुमुखी विकास की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। ममता सेन पहली बार पार्षद निर्वाचित हुई है। उन्होने चुनाव में कांग्रेस के प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को बड़े मतों के अंतर से पराजित किया है। इसके पहले इस वार्ड से उनके पति ओमप्रकाश सेन (राकेश) भाजपा के पार्षद थे। ममता सेन के पार्षद निर्वाचित होने के बाद शपथ ग्रहण करने पर उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…