• March 4, 2025

जलाशय और शिवनाथ नदी से अवैध जल दोहन पर कार्रवाई, कई पंप जब्त

जलाशय और शिवनाथ नदी से अवैध जल दोहन पर कार्रवाई, कई पंप जब्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

बेमेतरा। जल संसाधन विभाग ने शिवनाथ नदी और जलाशयों से अवैध रूप से पानी खींचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कई पंप जब्त किए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंद्रशेखर शिवहरे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के तहत जल दोहन करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी गई है।

शिवहरे ने समझाइश देते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में जलस्तर गिरने से कई क्षेत्रों में पेयजल संकट गहरा सकता है। उन्होंने किसानों और जल उपयोगकर्ताओं से अपील की कि वे रवि धान जैसी जल-गहन फसलों के बजाय कम पानी की फसलें उगाएं। इससे पीने और दैनिक जरूरतों के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।

जल संसाधन विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार की निगरानी आगे भी जारी रहेगी। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सहयोग करने और जल संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की है। अवैध जल दोहन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए निगरानी दलों को सक्रिय किया गया है, ताकि जल संकट को टाला जा सके।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में जिले के किसान…
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा…
स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो…