• March 6, 2025

गीता पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कहा – गीता हमें निष्काम कर्म की महत्ता को समझाती है

गीता पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कहा – गीता हमें निष्काम कर्म की महत्ता को समझाती है

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिसेगांव में कोसरिया यादव समाज द्वारा आयोजित सामाजिक वार्षिक सम्मेलन और गीता पूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हुआ।और भगवान श्री कृष्ण एवं श्रीमद्भागवत गीता का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना किया ,साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया।
आज हम गीता पूजा एवं कोसरिया यादव समाज के वार्षिक सम्मेलन कार्यक्रम के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह कार्यक्रम हमें भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को समझने और उनका पालन करने का अवसर प्रदान करता है।श्रीमद्भगवद्गीता हमारे जीवन को सही दिशा में ले जाने का एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक है। इसमें भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जीवन के मूल्यों और कर्तव्यों के बारे में उपदेश दिया है।गीता हमें कर्म की महत्ता को समझाती है। यह हमें अपने कर्तव्यों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती हैं गीता हमें निष्काम कर्म की महत्ता को समझाती है। यह हमें अपने कर्मों को बिना किसी अपेक्षा के करने के लिए प्रेरित करती है गीता हमें आत्म-साक्षरता की महत्ता को समझाती है। यह हमें अपने आप को समझने और अपने जीवन को सही दिशा में ले जाने के लिए प्रेरित करती है।आइए हम गीता के उपदेशों को अपने जीवन में उतारें और अपने जीवन को सही दिशा में ले जाएं।

श्री चंद्राकर ने आगे कहा यादव समाज स्वाभिमानी समाज है। समाज ने अपनी संस्कृति और विरासत को संभाल कर रखा है। उन्होंने समाज के सभी क्षेत्रों में यादव समाज को आगे बढ़कर कार्य करने प्रेरित किये।
साथ सामाजिक जानो से आग्रह करता हूं समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा बहुत ज़रूरी हैं इस लिए समाज के बेटा बेटी को अच्छी शिक्षा व संस्कार प्रदान करे ।सभी को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। इस दौरान रामेश्वर रावत जी, बरातु राम यादव जी, सरपंच चंदखुरी सुरेश कुमार राउत जी, भोजराम यादव जी, संतराम यादव जी और समस्त कोसरिया यादव समाज गंगा के लोग उपस्थित रहे।*


Related News

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव – विधायक ललित चंद्राकर

शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव – विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग।  शासकीय प्राथमिक शाला खाड़ा में आयोजित *संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव* में *दुर्ग…
10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण से लौटे दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण…
नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में जिले के किसान…