• March 8, 2025

बेमेतरा एवं तालुका साजा अधिवक्ता संघ द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों में निराकरण करने दिया आश्वासन

बेमेतरा एवं तालुका साजा अधिवक्ता संघ द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों में निराकरण करने दिया आश्वासन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा । आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 08 मार्च को आयोजित होना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में व देवेन्द्र कुमार, प्रथम जिला न्यायाधीश, बेमेतरा एवं सचिव, श्रीमती निधि शर्मा की उपस्थिति में जिला अधिवक्ता संघ बेमेतरा में एवं तालुका साजा अधिवक्ता संघ में भी बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में व श्री विवेक केरकेट्टा, न्यायाधीश, साजा की उपस्थिति में अधिवक्तागण के साथ बैठक ली। उक्त बैठक में प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत में ना किसी की हार, ना किसी की जीत होती है। सौहाद्रपूर्ण तरीके से पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामा कर प्रकरण का निराकरण करने में अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। अधिवक्ताओं से सतत रूप से प्रकरणों का पर्यवेक्षण कर अधिक से अधिक राजीनामा प्रकरणों का निराकरण करने में सहयोग करने कहा गया। प्रधान जिला न्यायाधीश ने यह भी कहा कि लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन प्रकरण में बीएसएनएल, विद्युत विभाग, नगर पालिका, बीमा कंपनी, बैंक से संबंधित प्रकरण निराकरण के साथ-साथ चेक बाउंस के प्रकरण, भरण पोषण एवं राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरणों का निराकरण किया जाना है। तहसील न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्ताओं से खातेदारों के मध्य आपसी बंटवारे के मामले, वारिसों के मध्य बंटवारे विकय पत्र, दान पत्र, वसीयतनामा आदि के आधार पर नामांतरण के मामले आदि का निराकरण नेशनल लोक अदालत में करने पर चर्चा की गई। उक्त नेशनल लोक अदालत वर्ष 2025 की प्रथम लोक अदालत है, जिसे पूरे देश में आयोजित किया जायेगा।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे किसान

नैनो यूरिया से स्वस्थ मिट्टी और टिकाऊ खेती की ओर बढ़ रहे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कृषि में आधुनिक तकनीकों को अपनाने की दिशा में जिले के किसान…
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा…
स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो…