• March 12, 2025

कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं,  25 से अधिक आवेदन के निराकरण के लिए समय सीमा तय

कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं,  25 से अधिक आवेदन के निराकरण के लिए समय सीमा तय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा।

कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं और शिकायतों का निराकरण किया गया। इस जनदर्शन में 25 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। प्रमुख रूप से भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिल पाना, आधार या राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं, जल, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसे आवेदन प्राप्त हुये ।
कलेक्टर श्री शर्मा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि कुछ गंभीर मामलों को टीएल पंजी पर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निपटाने के आदेश दिए। तहसील बेमेतरा के ग्राम पंडरभट्ठा निवासी मुकुट दास मानिकपुरी द्वारा आबादी पट्टा चिन्हित करवाने, ग्राम देवकर के गिरधर गुप्ता द्वारा खुशी गुप्ता की टंकी में डूबने से हुई मृत्यु पर आर्थिक सहायता की मांग, तथा ग्राम निनवा के निवासियों द्वारा शासकीय घास जमीन पर हुए कब्जे को मुक्त करवाने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा अन्य आवेदनों में निराश्रित पेंशन, बैटरी चालित ट्राइसाइकिल, प्रधानमंत्री आवास, वृद्धापेंशन, दिव्यांगता पेंशन आदि से संबंधित मांगें भी शामिल रहीं। जनदर्शन में दूर-दराज से आए नागरिकों की समस्याओं को त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनिल वाजपेयी, अपर कलेक्टर अंकिता गर्ग, सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे | आदर्श आचार संहिता के समाप्त होने के बाद पुनः जनदर्शन का आयोजन शुरू हुआ ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 94255 64553, 6265 741003,


Related News

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर, याद दिला रही 2001 में उनके निलंबन की, देखिए पूरी खबर…

पहले जंबूरी और अब राहुल गांधी के साथ बृजमोहन अग्रवाल की तस्वीर,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा के कद्दावर नेता और रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल एक बार फिर चर्चा…
समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों की बैठक संपन्न

समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु निर्माण एजेंसियों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा कार्यालय जिला पंचायत बेमेतरा के सभाकक्ष में आज समग्र शिक्षा अभियान एवं…
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन की अवधि बढ़ी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों को मिली राहत, दो दिन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर…