• March 13, 2025

लोगों के दिलों में आज भी स्मृति के रुप में विद्यमान है प्रताप

लोगों के दिलों में आज भी स्मृति के रुप में विद्यमान है प्रताप

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। अंचल के वरिष्ठ नेता व प्रखर समाज सेवी स्व. प्रताप मध्यानी की 13 मार्च को पुण्यतिथि है। स्व. मध्यानी एक विरले व्यक्तित्व थे वे आज भी लोगों के दिलों में स्मृति के रुप में विद्यमान है।
स्व. मध्यानी ने जमीन से ऊपर उठकर आर्थिक तरक्की के ऊंचे सोपान पर कदम रखा लेकिन उन्होंने कभी भी इसका अहसास लोगों को नहीं होने दिया। वे चाहे छोटा हो या बड़ा हो हर किसी के साथ सामान्य व सहज रुप से मिलते थे और उसकी तकलीफों को दूर करते थे। स्व. मध्यानी की कार्यप्रणाली व उनके गुणों की तारीफ करने वालों की लंबी कतार है। कभी भी किसी को उनके विरोध में एक शब्द भी बोलते व कहते नहीं सुना गया। हर कोई उनके व्यक्तित्व की तारीफ ही करता है। स्व मध्यानी स्वभाव से सरल सहज और विनम्र होने के साथ बेहद व्यवहारिक थे। शहर के लोग बताते है कि चुनाव लडऩे के दौरान जब वे प्रचार पर निकलते थे तो स्वयं अपने साथ टिफिन लेकर जाते थे और कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करते थे। किसी के बीमार या अस्वस्थ होने की जानकारी जैसे ही स्व. मध्यानी को मिलती थी वे तुरंत उसकी मदद करने के लिए पहुंच जाते थे इसके अतिरिक्त जब कोई भी दुखी व्यक्ति अपनी पीड़ा या परेशानी को लेकर उनके पास आता था तो वे उसे कभी निराश होकर लौटने नहीं देते थे। उसकी यथा संभव सहायता करते थे। स्व. मध्यानी सचमुच के प्रतापी थे। इनके साथ यह पंक्ति जरुर चरितार्थ होती है कि ईश्वर अच्छे लोगों को अपने पास बुला लेते है। स्व. मध्यानी अच्छे इंसान के रुप में लोगों के दिलों में आज भी बसे हुए हैं।
स्व. प्रताप मध्यानी ने एक ऐसे बिजनेस पार्क का सपना देखा था जहां सारी चीजे एक साथ उपलब्ध हो। उनके संस्कारी पुत्र सुनील मध्यानी अपने पिता के सपने को पूरा कर रहे है। सुनील मध्यानी ने पुलगांव के पास प्रताप बिजनेस पार्क की स्थापना की है और इसके निर्माण का काम शुरु हो गया है। सुनील मध्यानी भी अपने पिता की तरह सरल व सहज एवं अच्छे इंसान है।उनके भीतर प्रताप की छबि दिखायी देती है। स्व. प्रताप मध्यानी के साथ बिताये हुए क्षणों को आज भी लोग याद करते है और उनकी सऱाहना करते है।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…