• March 14, 2025

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पटेल ने गौठान का किया निरीक्षण, चारे की मिली कमी

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पटेल ने गौठान का किया निरीक्षण, चारे की मिली कमी

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज

ग्राम कोदवा के गौठान में डेढ़ माह से गाय को बिना चारा-पानी के रखने का आरोप लगाया जा रहा है। गौशाला की, आचार संहिता के दौरान प्रशासन ने व्यवस्था संभाली थी। आरोप है कि उसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया। हालात जस के तस बने हुए हैं। इसकी जानकारी सामने आने के बाद मंगलवार को राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल ने गौठान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यहां चारे की कमी पाई गई। उन्होंने 24 घंटे के भीतर चारा उपलब्ध कराने कहा। निरीक्षण के दौरान गौ सेवक वर्धमान जैन ने डॉक्टरों की कमी के संबंध में बताया। इस पर साजा गौ सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल ने गौठान का निरीक्षण किया। विशेषर पटेल ने मौजूद डॉक्टरों को निर्देश दिया कि गौ माता के इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जल्द ही 102 व 108 एंबुलेंस की तरह 1962 मोबाइल पशु यूनिट 24 घंटे उपलब्ध रहने की जानकारी दी। विशेषर पटेल ने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। लोग दूध, मिठाई और पकवान तो चाहते हैं। लेकिन, गोपालन से बचते हैं।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…