• March 17, 2025

मिलन समारोह में फूलों को होली, फाग गीतों में थिरकीं महिलाएं

मिलन समारोह में फूलों को होली, फाग गीतों में थिरकीं महिलाएं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग।

सरयूपारीय ब्राह्मण समाज का होली मिलन आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा और महिला विंग की अध्यक्ष अपर्णा चौबे ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और गुलाल लगाकर पूजा अर्चना की। संरक्षक रामशाल शर्मा ने होली का महत्व बताते हुए बहुत सुंदर कविता सुनाई। समाज का यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के लुचकीपारा स्थित सामाजिक भवन में रखा गया। सबने बहुत उत्साह से फूलों की होली खेली। सब लोग रंग-बिरंगे परिधान और टोपी में नजर आए। इस अवसर पर समाज के लोग नृत्य-संगीत पर थिरकते नजर आए। फाग का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत गेम्स का भी आयोजन किया गया। प्रोग्राम में रामविशाल शर्मा, कमल नारायण शर्मा, प्रदीप पांडेय, कमलेश तिवारी, राजेंद्र, शैलेंद्र चौबे, महेश तिवारी, संध्या तिवारी, योगीता, सोनू, आशा शुक्ला, शैल किरण शुक्ला, प्रणिता शुक्ला, प्रीति पाण्डेय सहित अन्य मौजूद थे। समाज की अध्यक्ष अपर्णा चौबे ने बताया कि होली मिलन समारोह का आयोजन प्रतिवर्ष फागुन के महीने में किया जाता है। इस बार भी सामाजिक एकजुटता के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में समाज के सभी वरिष्ठजन प्रमुख रूप से मौजूद थे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…