• March 19, 2025

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में पंजीयन के लिए 20 और 21 मार्च कों शिविर, आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में पंजीयन के लिए 20 और 21 मार्च कों शिविर, आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। छ.ग. शासन के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने तथा रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 प्रारंभ की गई है। जिले के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 अंतर्गत पंजीयन, आवेदन के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेमेतरा जिला बेमेतरा में 20 एवं 21 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। अभ्यार्थी इस शिविर में उपस्थित होकर निशुल्क पंजीयन, आवेदन कर सकते है। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थी जो नियमित उच्च शिक्षा में पंजीकृत न हो, किसी नियमित जॉब में न हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक न हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो वे इंटर्नशिप के लिये आवेदन कर सकते है। चयनित उम्मीदवार को रु. 5000 प्रतिमाह स्टाइपेंड एवं रु 6000 की एकमुश्त वित्तीय सहायता दी जाएगी। इंटर्नशिप के लिये आवेदन ऑनलाईन पोर्टल https://pminternship.mca.gov.in में रजिस्टर करके किया जावेगा। आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। आवेदक किसी भी लोक सेवा केन्द्र अथवा स्वयं के मोबाइल से भी आवेदन कर सकता है। आवेदन के लिये आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर (OTP हेतु), आधार कार्ड, ईमेल आईडी (OTP हेतु), संबंधित शैक्षणिक योग्यता जैसे 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक की अंकसूची, प्रमाणपत्र, अनिवार्य है। इंटर्नशिप कॉरपोरेट मंत्रालय द्वारा चयनित कंपनियों जिसकी सूची पोर्टल में दी गई है। किसी एक कंपनी में करनी होगी यह केवल 1 वर्ष के लिये ही होगी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…