• March 19, 2025

राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन : वरिष्ठ नेता अरुण वोरा भी हुए शामिल

राजीव भवन में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक, संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन : वरिष्ठ नेता अरुण वोरा भी हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

रायपुर। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट अपने एक दिवसीय दौरे में रायपुर पहुंचे। उनके नेतृत्व में राजीव भवन, रायपुर में कांग्रेस चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर व्यापक चर्चा हुई।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा भी शामिल हुए। उन्होंने संगठनात्मक चर्चा में सक्रिय भागीदारी निभाई और छत्तीसगढ़ की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर अपने विचार रखे। उन्होंने सचिन पायलट के साथ विचार-विमर्श किया और संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान अरुण वोरा ने सचिन पायलट को उनके आगामी दौरे में दुर्ग आने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और प्रभावी रणनीति बनाने पर गहन चर्चा हुई।


Related News

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय सरकार का दमनकारी और जनविरोधी फैसला

अशासकीय कॉलेजों के सेवानिवृत्त प्राध्यापकों की पेंशन बंद करना विष्णु देव साय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार ने प्रेस विज्ञप्ति…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने वाले पर मध्य ब्लॉक कांग्रेस व पश्चिम ब्लॉक कांग्रेस ने सिटी कोतवाली टी आई को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक में आपत्तिजनक टिप्पणी एवं गाली गलौज लिखने…
सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का विरोध

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पाटन विधायक भूपेश…