• March 19, 2025

इस्कॉन दुर्ग प्रचार केंद्र द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

इस्कॉन दुर्ग प्रचार केंद्र द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

इस्कॉन दुर्ग प्रचार केंद्र, द्वारा अग्रवाल भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। इस पावन अवसर पर आनंद श्याम दास प्रभु जी का आशीर्वाद ग्रहण किया एवं भगवान चैतन्य महाप्रभु जी की दिव्य जीवन गाथा श्रवण करने का शुभ अवसर मिला।यह भक्तिमय संगम मन को शांति एवं आनंद से भरने वाला अनुभव रहा।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज हम होली के रंगीन और आनंदमयी पर्व का जश्न मना रहे हैं। यह पर्व हमें प्रेम, सौहार्द, और एकता का संदेश देता है। होली का पर्व हमें अपने जीवन में रंग, आनंद, और उत्साह लाने का अवसर प्रदान करता है।
होली का पर्व हमें यह भी याद दिलाता है कि जीवन में अच्छाई और बुराई का संघर्ष हमेशा रहता है। लेकिन अंत में अच्छाई की जीत होती है। यह पर्व हमें अपने जीवन में अच्छाई और पवित्रता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर दुर्ग प्रचारक के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…