• March 25, 2025

70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के बन रहा आयुष्मान कार्ड, मिलेगी 5 लाख तक के इलाज की सुविधा

70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के बन रहा आयुष्मान कार्ड, मिलेगी 5 लाख तक के इलाज की सुविधा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

तीन दिवसीय आयुष्मान वय वंदना योजना अंतर्गत तीन दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन सभी ग्राम पंचायतों में किया गया है जिसमें परिवार के पास उपलब्ध कार्ड से 5 लाख के स्वास्थ्य लाभ के अतिरिक्त 70 या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को पृथक से 5 लाख का स्वास्थ्य उपचार की सुविधा है। इस हेतु कैंप के निरीक्षण हेतु जिला कलेक्टर, जिला सीईओ, ADM, एवं प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत स्तर के सभी अधिकारीयों के द्वारा ग्राम पंचायत जेवरी, बीजाभाट, अमोरा, सरदा , दर्री का निरीक्षण किया गया। जिला कलेक्टर द्वारा जिले के सभी VLEs, रोजगार सहायकों, स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी, ऑपरेटर्स, जेएसए, NRLM इत्यादि सभी के माध्यम से शत प्रतिशत कार्ड बनाने हेतु निर्देशित किया गया ।
बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर इस कार्य को विशेष प्राथत्मिकता के साथ करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही करने हेतु हिदायत दी गई।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…