• March 27, 2025

भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है,भाजपा ने दिया अपनी ओछी राजनीति का परिचय: मुकेश चंद्राकर

भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है,भाजपा ने दिया अपनी ओछी राजनीति का परिचय: मुकेश चंद्राकर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा राजनैतिक दबाव से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव सहित पार्टी के विभिन्न कार्यकर्ताओं के निवास/कार्यालय में द्वेषपूर्ण कार्यवाही के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी,भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के नेतृत्व में सुपेला घड़ी चौक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार व सीबीआई का पुतला दहन किया गया।

जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल ओर विधायक देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस नेताओं के निवास पर सीबीआई की कार्यवाही भाजपा की हताशा को दिखाता है। भाजपा, कांग्रेस और भूपेश बघेल से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सीबीआई का एक षड्यंत्र अदालत में धाराशाई हुआ है, भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने का फैसला आया इन सब घटनाक्रम से भाजपा बौखला गयी है। इसी बौखलाहट में भाजपा ने CBI को भेजा है। भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। भाजपा बौखला गई है क्योंकि वह राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही हैं। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी अब हर षड्यंत्र का जवाब और भी दमदार होगा।

बदरुद्दीन कुरेशी ने कहा कि अपनी राजनैतिक विफलता से तथा देश के मूल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और कांग्रेस के नेताओं के घर सीबीआई को भेजा है, ये जांच नहीं है राजनीतिक प्रतिशोध हैं। जो साफ दिख रहा है।

इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप, रामा विश्वकर्मा,प्रमोद प्रभाकर, मुकुंद भाऊ, केशव चौबे,लालचंद वर्मा,चंद्रशेखर गंवाई,जोहन सिन्हा,संजीत चक्रवर्ती युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष तिवारी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विभोर दुरकर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोएब मोहम्मद खान प्रदेश सचिव एनएसयूआई आकाश कनौजिया रविंद्र सिंह संजीव यादव,अजय युवा कांग्रेस भारतगीरी यादव विनोद यादव बद्रीनाथ बघेल, समय लाल साहू, प्रमोद यादव,कीर्ति सिंह,संगम यादव,अकबर कुरेशी,सुरेश वर्मा,बलदाऊ पिपरिया,देव कुमार बंजारे,यूंवराज चौरसिया,दुर्गा प्रसाद साहू,मोहम्मद रफीक,मंगल राम साहू,खमन सिंह,नीलांबर सिंह, नरसिंह नाथ,अजय सिवरकर सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।


Related News

भाजपा ने की निगम और मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा, परिवारवाद हावी, सरोज के भाई राकेश पाण्डेय को खादी-ग्रामोद्योग

भाजपा ने की निगम और मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा, परिवारवाद…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भाजपा ने अंततः निगम और मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है।…
शैक्षणिक सत्र 2025 में बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए शेड्यूल जारी

शैक्षणिक सत्र 2025 में बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज छ.ग. व्यापम, नवा रायपुर द्वारा संचालक चिकित्सा शिक्षा, छत्तीसगढ़ नवा रायपुर का पत्र क्रमांक/426/नसिंग…
भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, जिस पार्टी से हमें सब कुछ प्राप्त हुआ उसकी स्थापना दिवस मनाना हमारा प्रमुख दायित्व – विक्रांत सिंह

भाजपा की स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग जिला भारतीय जनता पार्टी की पार्टी की आगामी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस…