• March 30, 2025

दुर्ग में नवरात्रि की भव्य शुरुआत: अरुण वोरा ने किए तीन शक्ति मंदिरों के दर्शन, माता से मांगी दुर्गवासियों की खुशहाली

दुर्ग में नवरात्रि की भव्य शुरुआत: अरुण वोरा ने किए तीन शक्ति मंदिरों के दर्शन, माता से मांगी दुर्गवासियों की खुशहाली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग: चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस एवं हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज दुर्ग के तीन प्रमुख शक्ति मंदिरों—चंडी मंदिर, शीतला मंदिर और सत्ती चौरा मंदिर, गंजपारा—में जाकर माँ दुर्गा के दर्शन किए और शहरवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

इस दौरान उन्होंने दिव्य आरती, ज्योति प्रज्वलन और ज्योति कलश दर्शन भी किए। पूजा-अर्चना के समय उनके साथ गया पटेल, राजेंद्र साहू, राजेश शर्मा, कमल रूंगटा, गिरिधर शर्मा, राहुल अग्रवाल, सुरेश गुप्ता और ऋषभ जैन भी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धाभाव से माता रानी के चरणों में शीश नवाया और नवरात्रि के इस पावन अवसर पर समस्त दुर्गवासियों के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

*भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा में हुए शामिल*

नवरात्रि के साथ-साथ आज भगवान श्री झूलेलाल के चेट्रीचंद महोत्सव का भी शुभ अवसर था। इस अवसर पर सिंधी समाज, दुर्ग द्वारा सुबह 9 बजे सिंधु भवन, दुर्ग से भव्य विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें अरुण वोरा ने भी भाग लिया और सिंधी समाज के लोगों को शुभकामनाएँ दीं।

अरुण वोरा ने कहा—

“नवरात्रि शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। यह हमें जीवन में नई प्रेरणा और उत्साह प्रदान करता है। माता रानी की कृपा सभी पर बनी रहे और दुर्गवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आए। जगत जननी माँ नवदुर्गा जी से आपके परिवार की मंगलमयी उन्नति और खुशहाली की कामना करता हूँ।

“समस्त सिंधी भाइयों और बहनों को चेट्रीचंद के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहे, आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे, घर में समृद्धि का वास हो और हर कदम सफलता की ओर बढ़े।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…