• March 31, 2025

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा फैसला लिए जाने की खबर, मनोहर खट्टर हो सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा फैसला लिए जाने की खबर, मनोहर खट्टर हो सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

खबरों के मुताबिक, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। संघ (RSS) और पार्टी के उच्च स्तर पर इस पर सहमति बन चुकी है, और जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

आरएसएस से सहमति

पीएम मोदी के करीबी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शीर्ष स्तर पर चर्चा के बाद मनोहर लाल खट्टर के नाम पर सहमति बन गई है। खट्टर लंबे समय से बीजेपी संगठन में सक्रिय रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं, पार्टी में उनकी स्वीकार्यता और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

संघ से जुड़े मजबूत संगठनकर्ता

मनोहर लाल खट्टर का राजनीतिक करियर आरएसएस से शुरू हुआ। उन्होंने बीजेपी के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 2014 में हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने से पहले लंबे समय तक पार्टी के संगठन में काम किया।
मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने 9 साल तक प्रदेश की कमान संभाली और अब केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

आधिकारिक घोषणा जल्द संभव

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी जल्द ही इस फैसले की औपचारिक घोषणा कर सकती है। पार्टी की आगामी रणनीतियों को देखते हुए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी लोकसभा चुनावों और राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन को और मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। अब सभी की निगाहें बीजेपी के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…