• April 2, 2025

दुर्ग निगम के 12 में से 11 एमआईसी सदस्यों ने संभाला पदभार, अब शहर विकास के कार्यों में आएगी रफ्तार

दुर्ग निगम के 12 में से 11 एमआईसी सदस्यों ने संभाला पदभार, अब शहर विकास के कार्यों में आएगी रफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग । दुर्ग नगर निगम के 12 में से 11 एमआईसी सदस्यों द्वारा मंगलवार को निगम मुख्यालय स्थित अपने-अपने कक्ष में पूजा-अर्चना कर विधिवत पदभार संभाला गया। इस दौरान महापौर अलका बाघमार ,सभापति श्याम शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, भाजपा नेता संजय बघेल, कांतिलाल बोथरा, प्रीतपाल बेलचंदन विशेष रुप से मौजूद रहे। पदभार ग्रहण करने उपरांत एमआईसी सदस्यों को पार्षदों, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं निगम अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बधाई देने का तांता लगा रहा। जिससे नगर निगम में मंगलवार को खुशियां गुलजार रही। पदभार ग्रहण को लेकर एमआईसी सदस्यों में काफी उत्साह झलक रहा था। फलस्वरुप वे पदभार ग्रहण करने निर्धारित समय सुबह 11 बजे निगम मुख्यालय पहुंच गए थे।
सर्वप्रथम नगरीय नियोजन व लोक कर्म समिति सदस्य देवनारायण चंद्राकर द्वारा महापौर, सभापति व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की विशेष मौजूदगी में अपने कक्ष में पदभार ग्रहण किया गया। इसके पहले कक्ष में विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। तत्पश्चात वित्त लेखा अंकेक्षण समिति सदस्य नरेंद्र बंजारे, सामान्य प्रशासन व विधायी कार्य समिति सदस्य मनीष साहू, राजस्व समिति सदस्य चंद्रशेखर चन्द्राकर, अग्निशमन व विद्युत संधारण व यांत्रिकी समिति सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर,गरीबी उन्मूलन समाज कल्याण समिति सदस्य शिव नायक, स्वास्थ्य व चिकित्सा समिति सदस्य नीलेश अग्रवाल, शिक्षा खेलकूद एवं युवा कल्याण समिति सदस्य लीलाधर पाल, पर्यावरण व उद्यानिकी समिति सदस्य काशीराम कोसरे, सांस्कृतिक, मनोरंजन व विरा.संरक्षण समिति सदस्य श्रीमती हर्षिका संभव जैन, महिला एवं बाल विकास समिति सदस्य श्रीमती शशि साहू ने बारी-बारी से अपने कक्ष में पूजा-अर्चना कर पदभार संभाला। एमआईसी सदस्यों को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देने भाजपा पार्षद, कांग्रेस पार्षद, निर्दलीय पार्षदों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थक निगम मुख्यालय पहुंंचे थे। पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, भाजपा पार्षद संजय अग्रवाल, सरिता विनोद चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, कांग्रेस पार्षद दीपक साहू, निर्दलीय पार्षद प्रकाश गीते, सविता साहू के अलावा अन्य लोगों ने एमआईसी सदस्यों को बधाई देकर उनसे शहर विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने की आशा व्यक्त की। बता दें कि जलकार्य समिति सदस्य श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने मंगलवार को पदभार ग्रहण नहीं किया है। वे 3 अप्रैल, गुरुवार को जलगृह विभाग में पदभार संभालेंगी। उनके पदभार को लेकर उनके कक्ष में विशेष साज-सज्जा की गई है। नए टेबल व कुर्सियो की खरीदी की गई है।


Related News

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल…
जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45 क्विंटल की खरीदी

जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की…
भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की राशि

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। निर्धन और भूमिहीन कृषि मज़दूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…