• April 2, 2025

महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्रकार की उपस्थिति में अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने दिए निर्देश

महापौर अलका बाघमार ने लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्रकार की उपस्थिति में अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने दिए निर्देश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम आज महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा डाटा सेंटर के हॉल में लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर की उपस्थित में निगम अधिकारियों के साथ संसद निधि,विधायक निधि,महापौर निधि,पार्षद निधि जैसे अन्य नये-पुराने निर्माण कार्यो को लेकर बैठक ली।अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने निर्देश दिए।

आम जनता की सुविधा के उद्देश्य से महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा निर्देशित किया कि सड़क निर्माण,नाली निर्माण,पेयजल आपूर्ति कार्य का प्रशासनिक दायित्व निर्वहन करें, अधिकारी आपस मे समन्वय रखकर हर हाल में पूरा कराए।
अप्रारंभ एवं लंबित विकास कार्यो की महापौर श्रीमती बाघमार व लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने कहाँ समय सीमा कार्यो की पूर्णता के बाद शेष ड्रेसिंग के कार्यो को तेजी से पूरा करवाकर सड़को के गड्डो को बेहतर ढ़ंग से भरवाने निर्देशित किया।मौजूद अधिकारियों को शहर में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने निर्देश दिए गए।

महापौर ने निर्देश दिया कि वार्ड पार्षद, जनप्रतिनिधिगणों को अभियंता वार्डों में ले जाकर तालाबों, उद्यानों के सुंदरीकरण सड़क,नाली के कार्यों की जानकारी दें और यह सुनिश्चित करें कि इन विकास कार्यों का पूर्ण समुचित लाभ आमजनों को सरलता से मिल सके।

लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर ने कहा कि शहर क्षेत्र जहाँ – जहाँ सरकारी जमीन है पटवारी के साथ संयुक्त निरीक्षण कर चिन्हांकित करें ओर चिन्हाकिंत भूमि का प्रस्ताव बनाये,शहर के भीतर कितने भी कुँआ है उनका तल तक सफाई करवाये।महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा ठेकेदार निर्माण कार्यो को समय सीमा के भीतर कार्यो को पूरा करें,समय पर काम नही करने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करें।उन्होंने ये भी कहा कि अधिकारी निर्माण कार्यो के समय गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाये।बैठक के दौरान अधिकारियों ने महापौर से कहा कि वार्डो में कार्य करने हेतु हर एक उपअभियंता के साथ दो-दो टाइम कीपर की आवयश्कता है।क्योंकि निर्माण कार्यो के समय पर देख-रेख भी अच्छे से किया जा सकें।इस दौरान कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी,दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा,आरके जैन,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,संजय ठाकुर,राजेंद्र ढाबाले,उपअभियंता विनोद मांझी,पंकज साहू,अर्पणा मिश्रा,करण यादव,विकास दमाहे, प्रेरणा सिंह के अलावा लेखाधिकारी रमाकांत शर्मा उपस्थित रहें।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…