• April 2, 2025

भाजपा ने की निगम और मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा, परिवारवाद हावी, सरोज के भाई राकेश पाण्डेय को खादी-ग्रामोद्योग

भाजपा ने की निगम और मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा, परिवारवाद हावी, सरोज के भाई राकेश पाण्डेय को खादी-ग्रामोद्योग

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा ने अंततः निगम और मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। देर रात 36 लोगों के नामों की सूची जारी की गई है। इसमें भाजपा के कई नेता, नेताओं के रिश्तेदार और अन्य सिफारिश वाले नाम हैं। बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व सांसद सरोज पांडेय के भाई राकेश पाण्डेय का भी सूची में नाम है। उन्हें खादी ग्रामोद्योग का अध्यक्ष बनाया गया है। इसे लेकर संगठन में खासी चर्चा है। राकेश पाण्डेय पिछले कुछ समय से राजनीति से दूर नजर आ रहे थे। पार्टी के कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आ रहे थे। एकदम से उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद कुछ नेता पार्टी हाई कमान के पास आपत्ति लेकर भी पहुंच गए गए हैं। बता दें कि केंद्र और राज्य में भाजपा सत्ता में है। इसके बाद भी सरोज पांडेय किसी संवैधानिक पद पर नहीं है। माना जा रहा है कि इस वजह से पार्टी ने उनके भाई को खादी ग्रामोद्योग में जगह देकर उन्हें नाराज नहीं करने की कोशिश की है।

 


Related News

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत बनाने का दिया मंत्र

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर का नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात, राहुल…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा…
स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो रही है परेशानियां

स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज स्मार्ट मीटर लगने के बाद परपोड़ा में बेतहाशा बिजली बिल से लोगों को हो…
भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण।

भिलाई राउंड टेबल 243 द्वारा नारधा, दुर्ग में 8 कक्षाओं एवं टॉयलेट…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में नारधा दुर्ग में स्थित शासकीय…