• April 4, 2025

मनरेगा मजदूरी दर में वृद्धि: श्रमिकों को मिलेगा सीधा लाभ

मनरेगा मजदूरी दर में वृद्धि: श्रमिकों को मिलेगा सीधा लाभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत कार्यरत अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी दर में वृद्धि की गई है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, मजदूरी दर में 18 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे अब श्रमिकों को प्रतिदिन 243 रुपये के स्थान पर 261 रुपये का भुगतान किया जाएगा। यह नई दर 01 अप्रैल 2025 से लागू हो गई है, जिससे जिले के हजारों पंजीकृत श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

*समान मजदूरी दर, महिला-पुरुष श्रमिकों को लाभ*

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टेकचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बेमेतरा जिले में मनरेगा के अंतर्गत कार्यरत सभी अकुशल श्रमिकों को अब 261 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिलेगी। यह दर महिला और पुरुष दोनों श्रमिकों के लिए समान रूप से लागू होगी, जिससे श्रमिकों को आर्थिक संबल मिलेगा और उनकी आजीविका में सुधार होगा। मजदूरी दर में वृद्धि को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिले की सभी जनपद पंचायतों एवं निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, इस निर्णय की व्यापक जानकारी आमजन तक पहुँचाने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक श्रमिक इस लाभ से अवगत हो सकें और योजना का पूरा लाभ उठा सकें। इस मजदूरी वृद्धि से श्रमिकों की क्रय शक्ति बढ़ेगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी 9425564553, 6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…