• April 5, 2025

विधायक गजेन्द्र यादव ने दी रामनवमी की शुभकामनायें, महाअष्टमी पर देवी मंदिर में पहुंचकर हवन आरती में शामिल हुए

विधायक गजेन्द्र यादव ने दी रामनवमी की शुभकामनायें, महाअष्टमी पर देवी मंदिर में पहुंचकर हवन आरती में शामिल हुए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। चैत्र नवरात्रि के अष्टमी पर शहर विधायक गजेन्द्र यादव विभिन्न देवी मंदिर पहुँचे और हवन कुंड में आहुति डालकर शहरवासियों के सुख समृद्धि की कामना किये। इस दौरान खीर पूड़ी और खिचड़ी के भोग भंडारा में हाथ भी बंटाये। विधायक श्री यादव ने कहा की समस्त देवी शक्ति का स्वरुप होती है। नौ दिन हम सभी ने माता की भक्ति की है, उसका आशीर्वाद मिलेगा।
अष्टमी पर विधायक गजेन्द्र यादव मंदिर प्रांगण में हवन में शामिल हुए माँ जगदम्बे की आरती कर आशीर्वाद लिए और दुर्गवासियो की उन्नति प्रगति के लिए कामना किये। इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धांलुओं का अभिवादन कर धर्म आस्था के महापर्व नवरात्रि की शुभकामनायें दिए।
शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने रामनवमी पर्व के अवसर पर दुर्गवासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चल कर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। प्रभु राम आदर्श के प्रतीक हैं और उनके आदर्शों पर चलने से श्रेष्ठ विचारों का निर्माण होता है। भगवान राम के विचारों को आत्मसात कर मनुष्य अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है। राम शब्द नहीं बल्कि मनुष्य जीवन का भाव है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम जी द्वारा स्थापित जीवन मूल्य आज भी प्रासंगिक है। रामनवमी पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जहां समृद्ध करता है वहीं एकता को भी मजबूत करता है। कहा कि हम सभी को रामनवमी पर्व श्रीराम के गौरवशाली आदर्शों के अनुरूप शांति और सद्भावना के वातावरण में मनाना चाहिए।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…