• April 5, 2025

शीतला मंदिर में नवरात्र पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की बिखरी छटा, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का मंदिर समिति ने किया सम्मान

शीतला मंदिर में नवरात्र पर छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की बिखरी छटा, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का मंदिर समिति ने किया सम्मान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग । सिविल लाईन कसारीडीह स्थित प्रसिद्ध मां सतरुपा शीतला मंदिर में नवरात्र पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस अवसर पर गरियाबंद के लोक कलाकार दुष्यंत हरमुख निर्देशित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग झरोखा का रंगारंग आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों की गीत, संगीत व आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियों ्ने श्रद्धालुओं का देर रात तक भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, जनपद सदस्य संतोषी कृष्णा देशमुख, एमआईसी सदस्य लीलाधर पाल, पार्षद सरिता विनोद चंद्राकर, मनीष कोठारी, प्रकाश गीते, संजय अग्रवाल, बबीता गुड्डू यादव बतौर अतिथि शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने श्रद्धालुओं को नवरात्र पर्व की बधाई देते हुए आयोजन की सराहना की और समिति के धार्मिक व सेवाभावी कार्यक्रम में सहभागी बनकर समिति को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया गया। कार्यक्रम में सतरुपा शीतला सेवा समिति द्वारा अतिथियों को शाल-श्रीफल व मोमेन्टो भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंदिर समिति के संरक्षक भीखम साहू ने किया। इस अवसर पर सतरुपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, उपाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा, सचिव प्रदीप देशमुख, सह-सचिव पुष्पा श्रीवास, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र धर्माकर, कार्यकारिणी सदस्य चम्पा साहू, तामेश्वर यादव, सदस्य कृष्णा देशमुख, गणेश निर्मलकर, रणधीर ंिसह राजपूत, राजेश साहू, दीनानाथ निर्मलकर, भारतेन्दू गौतम, विनोद चंद्राकर, राजा सिंह राजपूत, रामसिंह वर्मा, अरुण साहू, ईश्वर अग्रवाल, धनेश सिंह राजपूत, श्रीधर भजने के अलावा गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…