• April 7, 2025

भाजपा स्थापना दिवस- विधायक गजेन्द्र यादव ने दी शुभकामनायें

भाजपा स्थापना दिवस- विधायक गजेन्द्र यादव ने दी शुभकामनायें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा की भाजपा ध्वज राष्ट्र निर्माण, सेवा और समर्पण के मूल मंत्र की याद दिलाता है। कार्यालय में विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अलका बाघमार, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओ के साथ भाजपा ध्वज फहराये।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की हमारे लिए देश सर्वोपरी है और रहेगा। प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु हमारी सरकार हर वर्ग के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है, जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण और जन कल्याण है।
विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया की भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और माँ भारती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा झंडा फहराया।
उपस्थितजन को भाजपा स्थापना दिवस की शुभकामनायें देकर विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ और राष्ट्र के नवनिर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित भाजपा की नीतियों को साझा किया। आज, हम इस अवसर पर उन सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत को नमन करते हैं, जिन्होंने पार्टी की सफलता में अहम भूमिका निभाये हैं।


Related News

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल…
जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45 क्विंटल की खरीदी

जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की…
भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की राशि

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। निर्धन और भूमिहीन कृषि मज़दूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…