• April 7, 2025

ज्योत जंवारा विसर्जन में शामिल हुए विधायक गजेन्द्र यादव

ज्योत जंवारा विसर्जन में शामिल हुए विधायक गजेन्द्र यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन घरों व शीतला मंदिरों में रोपित फुलवारी का विर्सजन किया गया। नयापारा शीतला मंदिर से निकले जंवारा विसर्जन में विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। सेवा जसगीत की धुन पर नाचते-गाते बाजे की थाप पर झूमते भक्तों ने श्रद्घा के साथ ज्योत जंवारा विसर्जन किये।
नौ दिनों तक मां जगदम्बे की उपासना के बाद आज ज्योत जंवारा विसर्जन यात्रा निकाली गई जिसमे विधायक गजेन्द्र यादव विसर्जन में पहुँचे नागरिकों का अभिवादन करते रहे और तालाब में जंवारा विसर्जन में सहयोग किये।
चैत्र नवरात्रि की महानवमी पर विधायक गजेन्द्र यादव ने निज निवास में नौ कन्याओं का विधिवत पूजन कर कन्या भोज का आयोजन कराया। बालरूप में माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त जनमानस के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कन्याओ को चुनरी ओढ़ाकर कन्याओ का आरती लेकर चंदन तिलक लगाए और भोजन प्रसादी हेतु आमंत्रित किये। भोजन पश्चात् सभी कन्याओ को उपहार के रूप चूड़ी, बिंदिया सहित श्रृंगार का सामान भेंट कर सभी के सुख समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिए।


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…