• April 7, 2025

6 साल की बच्ची से उसके सगे चाचा ने किया गलत काम, पुलिस ने सुलझाई महज 24 घंटे में हत्या की गुत्थी

6 साल की बच्ची से उसके सगे चाचा ने किया गलत काम, पुलिस ने सुलझाई महज 24 घंटे में हत्या की गुत्थी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

थाना मोहन नगर क्षेत्र में घटित बालिका के अपहरण/हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। घटना स्थल से जेस्ट कार क्रमांक CG-11-AX-2219 बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि आरोपी कोई और नहीं, बच्ची का सगा चाचा है।

ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि दिनांक 06.04.2025 केे करीबन सुबह 8 बजे 6 वर्षीय बालिका जो ओम नगर स्थित अपने घर से कन्या भोज हेतु अपनी बुआ के घर पडोस में गई थी, जो अपने घर 10 बजे तक वापस नहीं आने पर उसके परिजन आस-पास पता तलाश करने लगे। पता नहीं चलने पर परिजन द्वारा थाना मोहन नगर में सूचित किया गया। थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2025 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध अपहृता की पता-तलाश कि जा रही थी कि करीबन शाम 07 बजे प्रार्थी के पडोस में खडे़ काले रंग की जेस्ट कार क्रमांक CG-11-AX-2219 के सीट के नीचे बालिका पड़ी होने की सूचना मिलने पर बच्ची को तत्काल शासकीय अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। जहॉ डॉक्टर द्वारा चेक करने पर बालिका की मृत्यु होना बताया।

 

उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) द्वारा घटना के आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए । थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक शिव चंद्रा के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानें की एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।

 

गठित विशेष टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के आरोपी से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि वह नशे का आदी है। बालिका को अपने मकान के ऊपर वाले रूम में ले जाकर अनाचार कर अपने आप को बचाने के लिए बालिका का हत्या कर खड़ी कार के सीट के नीचे डाल दिया। आरोपी के विरूद्ध धारा 103(1), 64(2f), 65(2), 66, 238A बीएनएस, पाक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ कर आरोपी के विरूद्ध थाना मोहन नगर से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


Related News

बेमेतरा में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, दिखी जनजाति संस्कृति, परंपरा और विरासत की झलक

बेमेतरा में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, दिखी जनजाति संस्कृति,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी समुदाय से आते हैं, वह छत्तीसगढ़…
सड़क निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान – गजेन्द्र यादव

सड़क निर्माण में तेजी लाएं, गुणवत्ता और समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने आज दुर्ग विधानसभा…
दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रीरामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना

दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रीरामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग रेलवे स्टेशन से श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत भगवान श्रीराम…