• April 9, 2025

स्टेशन रोड राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने किया प्याऊ घर का उद्घाटन

स्टेशन रोड राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने किया प्याऊ घर का उद्घाटन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। नगर पालिक निगम।वार्ड क्रमांक 24 स्टेशन रोड स्वरूप टॉकीज के करीब सनशाइन हा.से.स्कूल परिसर के बाहर स्काउट गाइड द्वारा कंठ सुधा प्याऊ घर का शुभारंभ महापौर श्रीमती अलका बाघमार द्वारा,एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, वार्ड पार्षद सुश्री पायल पाटिल,पूर्व पार्षद नरेश तेजवानी, शिक्षा विभाग क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकीर की उपस्थिति में सम्पन्न किया गया।इस अवसर पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्कूल परिसर में प्याऊ घर के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की और कहा कि यह स्कूल व राहगीरों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा।उन्होंने कहा कि यह प्याऊ घर बच्चों, शिक्षकों व राहगीरों को गर्मी के मौसम में पानी की सुविधा प्रदान करेगा। स्कूल परिसर के बाहर प्याऊ घर के शुभारंभ से स्कूल के बच्चे,शिक्षक सहित नगरिक बहुत खुश हैं।

उन्होंने महापौर को शुभारंभ के लिए धन्यवाद दिया।इस अवसर पर महापौर ने सभी का धन्यवाद किया।सन शाईन हा० से०स्कूल में शाला परिसर के बाहर स्काउट-गाइड के तारतम्य से कंठ-सुधा प्याऊ का उद्‌घाटन भारी गर्मी के मौसम को देखते हुए राहीगरों के लिए किया गया।

यह कार्यक्रम शाला के डायरेक्टर बी दर्शन ताल भागवानी के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि राह चलते प्यासे राहगिरों एवं पक्षियों की शुद्ध निर्मल जल से प्यास बुझाना।

इस प्याऊ को प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर खुबसुरती से सुसज्जित किया गया है।इस कार्यक्रम को संपादित करने के लिए प्राचार्या श्रीमती नम्रता नागर ने नवाचार कंठ सुधा प्याऊ के समस्त कार्य को संपादित किया गया।राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए एक सार्वजनिक प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है, जो भीषण गर्मी में लोगों को राहत प्रदान करेगा।उन्होंने कहा यह पहल राहगीरों के लिए एक सराहनीय कदम है, जो गर्मी में उनकी प्यास बुझाने में मदद करेगा।महापौर ने नागरिको से की अपील भीषण गर्मियों में अपने घर के आस पास पक्षियों व पशुओं के लिए कोटना में पानी अवश्य रखें।


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…