• April 10, 2025

शक्ति नगर में पाइप लाइन फूटी, पेयजल सप्लाई प्रभावित, गुरुवार तक सामान्य होगी स्थिति

शक्ति नगर में पाइप लाइन फूटी, पेयजल सप्लाई प्रभावित, गुरुवार तक सामान्य होगी स्थिति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत के शक्ति नगर की पानी टंकी से सप्लाई होने वाली बड़ी पाईप लाईन फूट जाने के कारण हो रही जल संकट को दूर करने आज जलगृह विभाग द्वारा महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर उक्त टंकी का शट डाउन कर फूटे पाईप को बदलने कार्य प्रारंभ किया जो देर रात तक मरम्मत कार्य चलेंगे और कार्य पूर्ण होने के बाद ही गुरुवार रात्रि तक पानी सप्लाई सामान्य होने की संभावना है जेसीबी व अन्य संशाधनो के साथ प्रशिक्षित कर्मियों के द्वारा किए जा रहे पाईप लाईन सुधार कार्य का निरीक्षण करने जल गृह प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन स्वयं मौके पर पहुंची और अधिकारियों को मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने व पानी सप्लाई नार्मल होने तक प्रभावित क्षेत्र में टैंकर से पानी देने के निर्देश दिए इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर,पार्षद सुरुचि उमरे,सावित्री दमाहे,जलगृह कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,उपयंत्री मोहित मरकाम,जल कार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

अमृत मिशन के तहत 2 वर्ष पूर्व शक्ति नगर में नई पानी टंकी का निर्माण किया गया था जिसके माध्यम से पानी सप्लाई करने नई पाईप लाईन बिछाई गई थी जो कुछ माह पूर्व मामूली लिकेज के चलते पानी रिस रहा था किंतु 15 दिन पूर्व उक्त लिकेज बढ़ता गया और लाईन फूटने के कारण वार्डो में पानी का प्रेशर बेहद कम हो गया था और सप्लाई लाइन के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 17,18,19,20 शक्ति नगर शांति नगर जवाहर नगर,आदित्य नगर के बड़े क्षेत्र व 21के आशा नगर में पानी की प्रेशर कम होने के कारण जलसंकट की स्थिति निर्मित हो रही थी और टैंकर के माध्यम से पानी देना पड़ रहा था किंतु गर्मी बढ़ने के साथ ही उक्त क्षेत्र में पानी की समस्या और बढ़ने लगीं थी जिसकी शिकायत वार्डो के पार्षदो के अलावा नागरिक भी कर रहे थे इसे ध्यान में रखकर विगत दिनों जल गृह प्रभारी कक्ष में महापौर अलका बाघमार द्वारा लिए गए समीक्षा बैठक में लिकेज का जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे जिसके बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा आज पूर्व तैयारी के साथ विशेषज्ञ कर्मचारियों के जरिए रिपेयर कार्य प्रारंभ किया जो देर रात्रि तक जारी है और सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद ही उक्त टंकी में पानी भरा जा सकेगा।इसलिए वर्तमान में टैंकर के माध्यम से ही पानी सप्लाई की जा रही है।


Related News

वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली में पार्षद मनीष यादव की पहल: अस्वस्थ एवं दिव्यांग हितग्राहियों का घर-घर जाकर किया महतारी वंदन योजना का केवाइसी 

वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली में पार्षद मनीष यादव की पहल:…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली में पार्षद मनीष यादव की पहल: अस्वस्थ एवं…
दुर्ग के सिकोला बस्ती में लगेगी शिवजी की भव्य प्रतिमा, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग के सिकोला बस्ती में लगेगी शिवजी की भव्य प्रतिमा, मंत्री गजेन्द्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 स्थित सिकोला…
जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों पर हुआ व्यापक मंथन

जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, संगठनात्मक विषयों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     भारतीय जनता पार्टी, जिला राजनांदगांव की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज…