• April 10, 2025

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सांसद व विधायक

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सांसद व विधायक

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग शहर क्षेत्र के अंतर्गत गंजपारा गजमंडी में आयोजित भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 के कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय विजय बघेल जी, दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक जी, दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार जी, सभापति श्याम शर्मा जी शामिल होकर भगवान महावीर जी की 2624वीं जयंती के अवसर पर दीप प्रज्वलित , पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज हम भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। यह पावन अवसर हमें भगवान महावीर के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करने का अवसर प्रदान करता है,भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। उनका जन्म 599 ईसा पूर्व में बिहार के कुंडलपुर में हुआ था। भगवान महावीर ने अपने जीवन में अहिंसा, सत्य, और आत्म-नियंत्रण के सिद्धांतों पर जोर दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी हमें प्रेरित करती हैं,इस अवसर पर, हम भगवान महावीर की जयंती के महत्व को समझने और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करे। आइए हम भगवान महावीर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…