• April 10, 2025

भाजपा स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक प्रदर्शनी प्रदर्शनी का आयोजन, दुर्ग सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन

भाजपा स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक प्रदर्शनी प्रदर्शनी का आयोजन, दुर्ग सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

 

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर देश भर में 06 अप्रैल से 14 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी कड़ी में आज दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल व दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग महापौर अल्का बाघमार दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने किया। यह आयोजन जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
*प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष के समय के संगठनात्मक संघर्ष और प्रदर्शनों को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।* इस दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो सेवा, संगठन और राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए निरंतर प्रगतिशील है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और संघर्ष से भरा हुआ है और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा भाजपा केवल पार्टी नहीं परिवार है, संस्था नहीं संस्कार है भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर अपनी मेहनत-ऊर्जा से पार्टी को सींचने वाले पार्टी के पितृ पुरुषों को सादर नमन। जिनकी बदौलत आज यह विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी, ऐसे करोड़ों कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।


Related News

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल…
जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45 क्विंटल की खरीदी

जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की…
भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की राशि

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। निर्धन और भूमिहीन कृषि मज़दूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…