• April 12, 2025

विधायक गजेन्द्र यादव ने किया लाईफ स्टाईल क्लिनिक का शुभारंभ

विधायक गजेन्द्र यादव ने किया लाईफ स्टाईल क्लिनिक का शुभारंभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में अब आयुर्वेद पद्धति से बीपी, शुगर, थाई राइड जैसे बीमारियों का उपचार खान पान, योग और दिनचर्या में बदलाव के माध्यम से किया जायेगा। आज चिकित्सालय परिसर में लाईफ स्टाईल क्लिनिक का शुभारंभ शहर विधायक गजेन्द्र यादव एवं महापौर अल्का बाबमार ने किया। भगवान धन्वंतरी की पूजन व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की प्रारंभ हुआ।
छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं संचालनालय आयुष रायपुर के निर्देशानुसार लाईफ स्टाइल क्लिनिक की सेवायें दुर्ग में दी जाएंगी। जिला आयुष अधिकारी दिनेश चंद्रवंशी ने आयुर्वेद में लाईक स्टाइल से शरीर में होने वाले रोगों को आहार विहार एवं योग के माध्यम से प्राकृतिक रूप से उपचार करने की जानकारी प्रदान किये। इस क्लिनिक के माध्यम से समस्त रोगीयो को खानपानः प्राक्रतिक चिकित्सा एवं योग की विस्तृत जानकारी रोगानुसार प्रदान की जावेगी।
विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा की आज जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में लाइफस्टाइल क्लिनिक का शुभारंभ किया। बीपी, शुगर, थायराइड, हृदय रोग जैसी बीमारियों का उपचार अब यहां आहार-विहार, योग और आयुर्वेदिक पद्धतियों के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थितजन को आयुर्वेद को जीवनशैली में अपनाने हेतु प्रेरित किया और स्वस्थ जीवन की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान महापौर श्रीमती अलका बाघमार,एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, श्रीमति शशि द्वारिका साहू, पार्षद साजन जोसफ, युवराज कुंजाम, सुरुचि उमरे, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, श्वेता ताम्रकार, मंजू पाण्डेय, भास्कर तिवारी, आयुर्वेदिक समिति के सदस्य सुनील अ‌ग्रवाल और श्रीमती पीलिया साहू, डॉ. जया साहू. डॉ लक्ष्मी मार्कण्डेय, डॉ. शैलेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. एकता चंद्राकर, डॉ नम्रता यादव, डॉ मणीन्द्र मोहन श्रीवास्तव, चिकित्सालय के स्टॉफ मौजूद रहे।


Related News

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई

खनिज शाखा की बड़ी उपलब्धि: लक्ष्य से दोगुना राजस्व, अवैध उत्खनन पर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में खनिज विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल…
जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45 क्विंटल की खरीदी

जिले में MSP पर चना खरीदी का शुभारंभ, पहले ही दिन 45…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की…
भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की राशि

भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल, खातों में पहुंची करोड़ों की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। निर्धन और भूमिहीन कृषि मज़दूर परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…