• April 13, 2025

दुर्ग में आयोजित भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर विशाल कर्मा महोत्सव में पूर्व विधायक अरुण वोरा हुए शामिल

दुर्ग में आयोजित भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर विशाल कर्मा महोत्सव में पूर्व विधायक अरुण वोरा हुए शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। दुर्ग जिला साहू संघ और तहसील साहू संघ, दुर्ग शहर द्वारा आयोजित “जिला स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव” के अंतर्गत भक्त माता कर्मा जी की 1009वीं जयंती आज भव्य रूप से मनाई जा रही है। यह आयोजन मानस भवन, दुर्ग में हो रहा है, जिसमें प्रदेशभर से साहू समाज के हजारों लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:30 बजे 1111 महिलाओं की सहभागिता वाली कलश शोभायात्रा से हुई। इसके पश्चात् 11 बजे भक्त माता कर्मा की महाआरती संपन्न हुई। 12 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रारंभ हुईं, और दोपहर 1 बजे से सामाजिक रत्न, स्मृति सम्मान और सामाजिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।शाम 5 बजे पुनः भक्त माता कर्मा की महाआरती का आयोजन प्रस्तावित है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा भक्त माता कर्मा की 1009वीं जयंती पर आयोजित इस भव्य महोत्सव में सम्मिलित होकर मुझे अत्यंत आनंद और गर्व की अनुभूति हो रही है। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान, समाज की एकता और परंपरा की दृढ़ता को दर्शाता है। मैं इस कार्यक्रम के सभी आयोजकों का, और विशेष रूप से श्री पोषण साहू (अध्यक्ष – तहसील साहू संघ) एवं श्री नंदलाल साहू (अध्यक्ष – जिला साहू संघ) का, हृदय से अभिनंदन करता हूं जिन्होंने इसे इतना भव्य स्वरूप प्रदान किया। जय माता कर्मा। कार्यक्रम में पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा एवं श्री परमजीत सिंह भुई भी अरुण वोरा के साथ उपस्थित रहे।


Related News

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25 वर्षों में 74 हजार से बढ़कर 8.5 लाख हुए कृषक उपभोक्ता – गजेन्द्र यादव

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव: ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की प्रगति बेमिसाल, 25…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में…
 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य रूप से सम्पन्न, दीपेश साहू  हुए शामिल

 विद्युत विभाग बेमेतरा संभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण रजत जयंती समारोह भव्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़…
रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल, हर माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा आवास दिवस

रोजगार एवं आवास दिवस: ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक नई पहल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। ग्रामीण क्षेत्रों में आवास एवं रोजगार से जुड़ी योजनाओं को और अधिक…