- April 15, 2025
बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने किया उन्हें नमन, बताया बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष की अनुपम मिसाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज
भारतीय समाज के सुधारक संविधान निर्माता और लेखक भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्म जयंती के अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें ने उन्हें नमन किया गया साथ ही संगोष्ठी कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवृत्तमान जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महापौर अलका बाघमार, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, अरविंदर खुराना, कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रवक्ता दिनेश देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन उपस्थित रहे|
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय समाज सुधारक समाधान निर्माता और लेखक थे उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के मऊ में हुआ था वह दलितों के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले और एक मजबूत सामाजिक न्याय के समर्थक थे डॉ अंबेडकर ने भारत की संविधान को लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि डॉ अंबेडकर को भारतीय संविधान के मसौदे की समिति के अध्यक्ष रूप में भी जाना जाता है उन्हें संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उन्होंने भारत के संविधान में दलितों का अधिकार का सुरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किया डॉ अंबेडकर ने राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका में भारत के पहले कानून मंत्री भी थे उन्होंने सामाजिक न्याय और दलितों के अधिकार के लिए काम किया उन्होंने भारत में सामाजिक राजनीतिक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि बाबासाहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष का अनुपम मिशाल है उन्होंने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र समानता न्याय की मजबूत नीव प्रदान करता है |
दुर्ग शहर महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब के विचारों को युक्त प्रेरक बताते कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम उनके आदर्शों पर चले और एक समावेशी समता मूलक न्यायप्रिय समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं |
आयोजित संगोष्ठी और माल्यार्पण कार्यक्रम में मंत्री दीपक चोपड़ा, सहकार्यालय मंत्री अनूप सोनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, कार्यक्रम सह प्रभारी गायत्री वर्मा, रितेश शर्मा ,मंडल भाजपा अध्यक्ष कमलेश फेकर, बंटी चौहान ,मनमोहन शर्मा ,महेंद्र लोढा ,कौशल साहू, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष एवं पार्षद साजन जोसेफ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी ,जय श्री राजपूत, रीता मेश्राम, नवीन सिंह पवार, दिनेश नालोडे, बिंदु भुवल, मंजू पांडे ,श्वेता ताम्रकार मौसमी ताम्रकार पार्षद लोकेश्वरी ठाकुर मनोज सोनी, अमित पटेल नवीन साहू, विजय ताम्रकार, मनीष भंडारी ,नम्रता बंसोड़, निरंजन दुबे ,वसीम कुरेशी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।