• April 16, 2025

कांग्रेस नेतृत्व पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्ता बैठे धरने पर

कांग्रेस नेतृत्व पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्ता बैठे धरने पर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कांग्रेस नेतृत्व पर ईडी की कार्रवाई के खिलाफ सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। दुर्ग में कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र सरकार की तानाशाही और विपक्ष के नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दुरुपयोग के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी के विरुद्ध ₹745 करोड़ की कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा दाखिल आरोपपत्र के विरोध में आयोजित किया गया। GST कार्यालय, मालवीय नगर के सामने आयोजित इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के दिग्गज नेता अरुण वोरा की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तीन घंटे तक भीषण गर्मी में डटे रहकर आवाज़ बुलंद की। धरने का मुख्य उद्देश्य था लोकतंत्र की रक्षा करना, ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं के राजनीतिक इस्तेमाल का विरोध करना, और राहुल गांधी व सोनिया गांधी के प्रति एकजुट समर्थन जताना। कार्यकर्ताओं ने इस बात पर रोष व्यक्त किया गांधी परिवार को निशाना बनाकर बदले की कार्रवाई की जा रही है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश के सर्वमान्य नेता हैं। ED द्वारा की गई कार्रवाई लोकतंत्र पर कुठारघात है। ये कांग्रेस के हाल ही में हुए गुजरात अधिवेशन की सफलता से घबराई हुई भाजपा सरकार की बौखलाहट का परिणाम है।सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।हम सब कांग्रेसजन इस दमनकारी राजनीति का पुरज़ोर विरोध करते हैं।”

धरना स्थल पर मौजूद प्रमुख नेता में गया पटेल (जिला अध्यक्ष), राकेश ठाकुर (जिला अध्यक्ष),आर.एन.वर्मा,राजेन्द्र साहू, धीरज बकलीवाल, अल्ताफ अहमद, राय सिंह धीकुला, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, परमजीत सिंह भुई, राकेश यादव, पप्पू श्रीवास्तव, असीफ़ अली, रत्ना नारमदेव, एनी पीटर, विकास सपेकर, संजू धनकर, अयूब खान, चिराग शर्मा, संदीप वोरा, लोकेश चक्रधारी, अमित यादव, विकास यादव, सुधीर चंडेल, सुमीत वोरा, मोहित वाल्डे, राहुल शर्मा, विवेक मिश्रा, अभिषेक शर्मा, शाश्वत पांडे, राहुल राजपूत, पृथ्वी चंद्राकर, रूपेश शर्मा, सन्नी साहू, राहुल गोस्वामी, विल्सन डी’सूजा,शबाना रानी, पिंकी झा, हरीश बघेल, अशोक चंद्राकर, विजय यादव, कचरू चौहान, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। धरने के अंत में जिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें मांग की गई कि लोकतंत्र की रक्षा हो और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग तत्काल रोका जाए।


Related News

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया गांधी का पुतला दहन

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर युवा मोर्चा ने किया राहुल गांधी सोनिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा कोर्ट में चार्जशीट सीट दाखिल किए…
राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की मांग

राजीव भवन में भाजपाइयों द्वारा हुड़दंग और तोड़फोड़ करने पर एफआईआर की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दोपहर राजीव भवन में पुलिस की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बलात प्रवेश कर…
मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही बनी सहमति, बृजमोहन सुनील के लिए अड़े, पुरेन्दर मिश्रा उपर से लगा रहे जोर

मंत्रिमंडल में अमर व गजेन्द्र का नाम तय, तीसरे के लिए नही…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार में तीन विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। अर्थात…